Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वाराणसी- समाजिक संस्था 7 डेज फाउंडेशन अपना दूसरी वर्षगांठ पर उम्मीद -2 का आयोजन किया।

वाराणसी- समाजिक संस्था 7 डेज फाउंडेशन अपना दूसरी वर्षगांठ पर उम्मीद -2 का आयोजन किया।

वाराणसी। समाजिक संस्था 7 डेज फाउंडेशन  अपना दूसरी वर्षगांठ पर उम्मीद -2 का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम के प्रति महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। साथ ही राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह रही।

वही इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मंत्री स्वाति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं एक समीक्षा बैठक के लिए वाराणसी में आई थी और यहां एक संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मैं यहां आई थी। जो महिलाओं से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है।

वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों में यही अंतर है। चाहे दूसरी या जितनी भी पार्टियां हो जब चुनाव को सामने देखती है तभी चुनाव प्रचार या रैली के लिए शुरू हो जाते है।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी पर इस प्रदेश और देश के लोगों ने इस पार्टी पर पूरा विश्वास जताया है। हम शुरू से ही इनके लिए काम करते आये है और भविष्य में भी काम करते रहेंगे।

वही वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के किसान रैली के सवाल पर उन्होंने कहा किसान यदि सन्तुष्ट नही होते तो माननीय मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ में एक किसान सम्मान जनसभा की थी। उसमे बड़ी संख्या लोग शामील हुए थे। सभी किसान सन्तुष्ट है। लोगों को कही न कही बरगलाया जा रहा है। और वो सब किसान नही है।

वही इस संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनको रोजगार दिलाने और उनके स्वास्थ्य को लेकर संस्था लगातार 2 वर्षों से कार्य कर रही है। संस्था के वर्षगांठ के अवसर पर संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह तथा जागरूकता परिचर्चा रखी गई। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओ को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अम्बरीष सिंह भोला, केशव जालान, विनीत सिंह (पूर्व एमएलसी, मिर्जापुर), आर० जे० तृषा, तथा 40 सामाजिक संस्था के संस्थापक व कार्यकर्ताओ को 7 डेज फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया गया।

Report – Vivek Pandey

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

Related posts

उन्नाव:-रहस्यमय ढंग से दलित किशोरी लापता,क्षत-विक्षत अवस्था मे मिला शव

Desk
2 years ago

लकड़ी बीनने गयी किशोरी से गैंगरेप का प्रयास,असफल होने पर किया अप्राकृतिक यौन शोषण

Desk
4 years ago

बलिया: डीएम-एसपी संग विधायक सुरेन्द्र सिंह ने जाना बाढ़ पीड़ितों का दर्द

Shani Mishra
7 years ago
Exit mobile version