Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

क्या “स्टडी टूर” के नाम पर खर्चीले विदेश दौरों से प्रदेश की जनता को मिलेगा कोई लाभ?

mla study tours

प्रदेश के 17 विधायकों का दल 17 दिन के स्टडी टूर के लिए विदेश रवाना हो गया है। इस दल में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और विधायकों के अलावा विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दूबे और समन्वयक के तौर पर सुकेश बहादुर को भी शामिल किया गया है।
विधायकों का यह दल जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व दुबई के भ्रमण के बाद लौटेगा। इस दल में सपा के 15 विधायकों के अलावा कांग्रेस और रालोद के एक-एक विधायक भी शामिल हैं। जबकि भाजपा विधायक सुरेश खन्ना ने इस टूर पर जाने से मना कर दिया था।
ऐसा नहीं है कि इस तरह का टूर पहली बार आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले भी विधायकों मंत्रियों को इस तरह के लाभ मिलते रहे हैं। पर प्रश्न यह उठता है कि जनता के पैसों पर होने वाले यह टूर क्या वास्तव में किसी अध्ययन या शोध के काम आते हैं? या इस प्रकार के खर्चीले विदेश दौरों से प्रदेश की जनता को कितना लाभ मिल पाता है? हकीकत को देखा जाए तो सरकार द्वारा प्रायोजित इन दौरों से जनता का कोई सारोकार नहीं होता।

ये विधायक गए हैं विदेश

माता प्रसाद पाण्डेय
मोहम्मद आजम खां
प्रो. अभिषेक मिश्रा
रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया
ओमप्रकाश सिंह
इरफान सोलंकी
योगेश प्रताप सिंह
आशा किशोर
भगवत शरण गंगवार
अरूण कुमारी कोरी
अनूप गुप्ता
चौधरी फसीहा बशीर
संग्राम सिंह यादव
अंबिका चौधरी
मोहम्मद रेहान नईम
प्रदीप माथुर (कांग्रेस)
दलवीर सिंह चौधरी (रालोद)

Related posts

प्रधान, सचिव और कई सफेदपोशों की मदद से किया गया लाखों करोड़ों का घोटाला

UP ORG Desk
6 years ago

सीएम ने किया प्लेसमेंट सेल सहित 101 योजनाओं का शुभारंभ!

Kamal Tiwari
8 years ago

LU ने जारी किया MBA में प्रवेश का कार्यक्रम!

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version