उत्तर प्रदेश में चुनाव की उल्टी गिनती शुरू ही होने वाली है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावी सीजन में एयरपोर्ट पर भी नेताओं के आने का भी दौर बढ़ गया है। इसी के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने सबके होश उड़ा दिये हैं।
क्या है पूरा मामला:
- जी हाँ आज लखनऊ के एयरपोर्ट पर आवारा सियारों के खुले आम घूमने की सूचना मिली थी।
- आज ही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का समापन लखनऊ में होना था।
- जिसके लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ आ रहे थे।
- गृह मंत्री के लखनऊ आगमन की खबर के बाद से ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी में हडकंप मंच गया।
- जिसके बाद बड़ी मुश्किल से एक सियार पकड़ा गया।
- जिसके बाद राहत की साँस ली गयी।
- अगर सूत्रों की माने तो अभी भी 3-4 सियार के एयरपोर्ट पर होने की आशंका है।
- जिन्हें पकड़ने के लिए 8-9 पिंजड़े लगाये गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.