Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

घूस में लिये पैसों के बंटवारें पर आपस में भिड़ गई यूपी पुलिस!

UP Police

[nextpage title=”उत्तर प्रदेश पुलिस” ]

उत्तर प्रदेश पुलिस के विवादों में रहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ पुलिसकर्मी बीच बाजार आपस में भिड़ गए। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि पुलिस कर्मियों के बीच यह जंग घूस में मिले पैसों के बंटवारे के लिए हुई।

पुलिसकर्मियों की इस लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चार पुलिसकर्मी मिलकर एक पुलिसकर्मी को पीटते नजर आ रहे हैं। चारों ने मिलकर एक अकेले सिपाही पर जमकर लाठियाँ भांजी और लात-घूसे चलाये। वर्दीधारियों की इस हरकत ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस को शमर्सार कर दिया है।

अगले पृष्ठ पर देखिये वीडियो…

[/nextpage]

[nextpage title=”उत्तर प्रदेश पुलिस 2″ ]

इंटौजा थाने के ये सिपाही लगभग आधे घंटे तक सड़क पर लड़ते रहे। घूस के रुपयों के बंटवारे लिए सिपाहियों के बीच ऐसी जंग हुई कि आसपास के लोग मूक दर्शक बन गए। किसी ने भी पास जाकर उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

https://youtu.be/JCfAZqtKuAc

यह भी पढ़ें:

[/nextpage]

Related posts

राज्य निर्वाचन आयुक्त एस के अग्रवाल ने की मेयर चुनाव की समीक्षा!

Mohammad Zahid
8 years ago

लखनऊ विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने देर रात किया बवाल,पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ishaat zaidi
9 years ago

सरकारी हैंडपंप से नहीं आ रहा पानी, गाय बांधकर खिलाया जा रहा चारा

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version