Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

UP : वाराणसी में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कॉलोनीवासियों को वितरित किए पौधे

मूल गंध कुटी बिहार में अपने पूर्वजों के नाम पर किया पौधरोपण।

वाराणसी। वन महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पचीस करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार को सारनाथ स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस पर विधानसभा शहर उत्तरी के समस्त कालोनियों के अध्यक्ष सचिव व कार्यकर्ताओं को प्रचुर मात्रा में पौधों का वितरण किया। वितरित पौधों में सागौन, कचनार, आम, अमरूद, शरीफा व नीम के पौधे शामिल थे।


पौध वितरण के पश्चात मंत्री ने मूल गंध कुटी बिहार में अपने पूर्वजों के नाम पर पौधरोपण किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, पार्षद अशोक मौर्या, दिनेश यादव, रोहित मौर्य, विनोद पांडेय, सोनू राजभर के अलावा वन विभाग के अधिकारी व स्थानीय जनता बड़ी संख्या में मौजूद थी।

इनपुट- विवेक पांडे

Related posts

यूपी में कांग्रेस की सिर्फ 2 सीट की हैसियत- मुलायम सिंह यादव

Shashank
7 years ago

बुलंदशहर डबल मर्डर: एकतरफा प्यार में प्रेमी ने की थी दो बहनों की हत्या

Sudhir Kumar
7 years ago

सात अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ज़िले में, कार्यकर्ता जगह-जगह करेंगे स्वागत, गोला में जनसभा को करेंगे संबोधित।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version