Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

UP: प्रदेश के दर्जनों जिलो में बढ़ा बाढ़ का खतरा,किसान परेसान मुआवजा दे सरकार – अजय कुमार लल्लू

लख़नऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ से दर्जनों जिलों में बढ़ रहे खतरों को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दे ताकि इस विपदा में उनको थोड़ी राहत मिले।

बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहा हूं। बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है। जगह जगह तटबन्धों की दशा बहुत ही दयनीय हालत में है। उन्होंने कहा कि इससे साफ-साफ सरकार की लापरवाही उजागर होती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बाढ़ में अपार जन धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए।

कई जिलो में तेज बारिश से नुकसान।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार कई सालों से प्राकृतिक आपदा और किसान विरोधी सरकारी नीतियों के शिकार हो रहे हैं। उनके जेब में फूटी कौड़ी तक नहीं है। सरकार तत्काल प्रभाव बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हुई हानि का मुआवजा घोषित करे। गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहां भी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

Related posts

यूपी में दिनभर रही तेज धूप, बांदा में पारा 35 डिग्री के हुआ पार!

Sudhir Kumar
8 years ago

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया निष्काषित, मेरठ में हुए RSS के समागम में जाने पर, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर पर हुई कार्यवही, पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त होने और अनुशासनहीन आचरण के कारण भी हुई कार्यवाही.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

लखनऊ से आतंकी नईम गिरफ्तार, एनआईए कर रही पूछताछ

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version