Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर, 27 सितम्बर को भारत बंद का एलान ।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर, 27 सितम्बर को भारत बंद का एलान

मथुरा-

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर, 27 सितम्बर को भारत बंद का एलान

बलदेव के स्थानीय होटल में आज भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ 27 तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारत बंद होगा इसी को लेकर भाकियू अंबावता के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बैठक की| वहीं आज संगठन का विस्तार करते हुए टिकैत गुट से अजय सरपंच व वेदो पहलवान सेकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाकियू अंबावता में शामिल हुए । भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ,व साधु प्रधान व जगदीश शर्मा सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन अं शामिल हुए व कन्हैया प्रधान व लल्लू प्रधान शामिल हुए जिन्हें संगठन की अनेक जिम्मेदारियों का दायित्व मण्डल अध्यक्ष लेखराज व जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने जानकारी देते हुए बताया संयुक्त राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आवाहन पर 27 तारीख को हर तहसील हर ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता भारत बंद करेंगे और जनता से अपील की है कि भारत बंद में सहयोग करें।
मण्डल अध्यक्ष लेखराज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्रीय किसान मोर्चा व भाकियू अं के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावता के आव्हान पर आगरा मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी 27 सितंबर को भारत बंद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और भारत बंद कराएंगे।

Report – Jay

Related posts

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे CM योगी

Divyang Dixit
7 years ago

जल भरने गए दो कांवरियों की नदी में डूब कर मौत, प्रशासन पर लगाया आरोप

Shambhavi
7 years ago

गोरखपुर: जन्माष्टमी की धूम में शामिल हुए मुख्यमंत्री का नन्हे कान्हा ने भाया मन

Srishti Gautam
7 years ago
Exit mobile version