Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा प्रमुख को चिट्ठी लिखने वाले एमएलसी सपा से निष्कासित!

mulayam singh

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के भीतर पहले से मचा घमासान अब और अधिक गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग करने वाले विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) उदयवीर सिंह को समाजवादी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उदयवीर सिंह की चिट्ठी सामने आने के बाद से ही माना जा रहा था कि जल्द ही उनपर कार्यवाही की जा सकती है। आज सपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टि से निष्कासित कर दिया।

उदयवीर सिंह ने दी प्रतिक्रियाः

सपा प्रमुख को लिखी विवादित चिट्ठीः

गौरतलब है कि अखिलेश यादव के करीबी और एमएलसी उदयवीर सिंह ने बुधवार को ही सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को चिट्ठी लिखकर इस बात की मांग की है कि वे खुद पार्टी के संरक्षक बनें और अपनी कुर्सी (वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष) अपने बेटे सीएम अखिलेश को सौंप दें.

उदयवीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा कि परिवार के भीतर से भी अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश हो रही है और शिवपाल यादव इसमें शामिल हैं.

Related posts

‘परिवर्तन यात्रा’ का आज लखनऊ में चारों दिशाओं से होगा स्वागत!

Divyang Dixit
9 years ago

इस मशीन से टकराकर छात्र पर गिरा मेट्रो का बोर्ड: देखिये 26 तस्वीरें!

Mohammad Zahid
8 years ago

केजीएमयू में रैगिंग: 6 छात्रों को निलंबित कर हॉस्टल से भी किया निष्कासित

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version