Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ: चिनहट में दो महिलाओं के सिर कटे नग्न शव बरामद

Two Women Beheaded Naked Body Found Chinhat Indira Nahar Regulator

Two Women Beheaded Naked Body Found Chinhat Indira Nahar Regulator

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर के रेगुलेटर में अज्ञात लाशों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जब दो महिलाओं के नग्न शव रेगुलेटर में फंसे देखे तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी चिनहट राजकुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घंटो की मशक्कत के बाद महिलाओं के शव निकलवाए तो दोनों के सिर कटे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं के शव करीब 20 से 25 दिन पुराने लग रहे हैं। उनके बदन पर कपड़े तो दूर सही तरीके से मांस तक नहीं मिला। दोनों के शव बुरी तरह सड़ चुके थे। फिलहाल उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिलाओं की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]शवों की पहचान कराने में जुटी पुलिस [/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, मामला चिनहट स्थित इंदिरानहर के रेगुलेटर का है। यहां लोगों ने दो महिलाओं के वस्त्रहीन शव उतरते देखे तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चिनहट इन्स्पेक्टर ने शवों को निकलवाया तो उनके भी होश उड़ गए। शवों से दुर्गंध आ रही थी। शव पूरी तरह से सड़ चुके थे। शवों पर सही से मांस तक नहीं था। थाना प्रभारी के मुताबिक शव करीब 25 दिन पुराने लग रहे थे। महिलाओं के सिर भी नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं की हत्या करके उन्हें कहीं फेंका गया होगा। इसके बाद उनके शव बहकर यहाँ आ गए और रैगुलेटर में फंस गए। गौरतलब है कि इस रेगुलेटर में आये दिन लाशें फंसी हुई मिलती हैं। साथ ही आधा दर्जन के ऊपर सड़े गले जानवरो के शव भी यहाँ मिल चुके हैं। शव मिलते ही इलाके में बदबू फैल जाती है। स्थानीय लोगों ने सिचाई विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात शवों की पहचान कराने में जुटी हुई है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

बलिया: ट्रांसफार्मर ठीक न कराने से आक्रोशित छात्रों ने जेई का पुतला फूंका

Shambhavi
7 years ago

सपा के कई MLC बुलाये गए दिल्ली, शिवपाल और मुलायम करेंगे मुलाकात!

Shashank
8 years ago

18 जनसूचना अधिकारियों पर लगा जुर्माना, 4 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, यूपी राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया जुर्माना, एसडीएम हसनपुर अमरोहा पर लगा जुर्माना, डीआईओएस शामली पर 25 हजार जुर्माना, समाज कल्याण अधिकारी मुरादाबाद पर जुर्माना, आरटीआई के तहत सूचना ना देने पर जुर्माना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version