Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जन्मदिन के दिन यमुना में बही तीन वर्षीय बच्ची, मूसलाधार वर्षा के कारण हुआ हादसा।

three-year-old-girl-drowned-in-yamuna-on-her-birthday

three-year-old-girl-drowned-in-yamuna-on-her-birthday

जन्मदिन के दिन यमुना में बही तीन वर्षीय बच्ची, मूसलाधार वर्षा के कारण हुआ हादसा।

मथुरा-

शहर के चौबियापाड़ा मुहल्ला में शनिवार देर रात मूसलधार वर्षा के बीच एक बच्ची यमुना में बह गई। वह अपने स्वजन के साथ एक धर्मशाला से अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी, तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। पानी के तेज बहाव में असकुंडा घाट पर बच्ची यमुना में बह गई। आधी रात तक बच्ची की तलाश की जाती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
चौबियापाड़ा मुहल्ले के नगला पाइसा निवासी नितेश चतुर्वेदी की तीन वर्ष की बेटी का शनिवार को जन्मदिन था। पास की एक धर्मशाला में बच्ची का जन्मदिन समारोह था। नितिश की पत्नी बच्ची को लेकर एक रिश्तेदार के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। रात करीब 11 बजे मूसलधार वर्षा शुरू हो गई। असकुंडा घाट के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी बीच पानी के तेज बहाव में नितेश की बच्ची भी बहने लगी। स्वजन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह यमुना में बह गई। सूचना पाकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। इंस्पेक्टर कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। शुक्रवार रात से शुरू हुई वर्षा शनिवार को दिन भर रिमझिम होती रही। लेकिन शनिवार देर रात अचानक मूसलधार वर्षा के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नए बस स्टैंड के पास पुल के नीचे घुटनों तक हुए जलभराव में वाहन तक डूब गए। वहीं नई बस्ती के पुल के पास भी जलभराव में वाहन डूब गए। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में वर्षा के कारण आवागमन मुश्किल हो गया।

बाइट – सचिन चतुर्वेदी, स्थानीय

बाइट – रामरूप चतुर्वेदी, स्थानीय

Report:- Jay

Related posts

रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा आज करेंगे जन संवाद सैदपुर के उचौरा गांव में आज दोपहर लोगों के साथ करेंगे जनसंवाद

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बलरामपुर । लेखपाल पुत्र की हत्या का खुलासा

kumar Rahul
8 years ago

कानपुर के बाद अब लखनऊ में होगा आरएसएस का बड़ा कार्यक्रम!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version