Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आखिरकार गोली से हुआ तेंदुए के खौफ का अंत

आखिरकार गोली से हुआ तेंदुए के खौफ का अंत

लखनऊ में तीन दिन से फैले तेंदुए का खौफ आज खत्म हो गया। आशियाना के औरंगाबाद में तेंदुए को पकड़ने की सारी कोशिशें वन विभाग की फेल होते नजर आई। वन विभाग की तरफ से तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को पार करते हुए गांव में घुस गया। जहां उसने कई लोगों पर हमला किया। इस दौरान तेंदुए के हमले में इंस्पेक्टर सहित ग्रामीण भी घायल हो गया। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने तेंदुए को गोली मार दी। तेंदुए को गोली लगने के बाद उसे जू अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते चलें कि लखनऊ में तीन दिनों से तेंदुए का खौफ फैला हुआ था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयासरत रही। इस दौरान टीम ने उसे एक जगह घेर लिया और जाल बिछाकर उसे एक जगह कैद करने की कोशिश में जुट गए लेकिन तेंदुए को पकड़ने वन विभाग की टीम असफल साबित हुई। शनिवार को तेंदुए ने वन विभाग के लगाए जाल को फाड़कर औरंगाबाद जहाँगीर गांव में घुस गया। भागते-भागते तेंदुआ गांव के ही शोएब के घर में जा घुसा। वहां मौजूद मुन्ना उर्फ मुजीर (30) और रजी (18) पर उसने हमला कर जख्मी कर दिया।

तेंदुए के कॉलोनी में घुसने की खबर से भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार शोएब के मकान की रसोई में दुबके तेंदुए को पकड़ने के लिए आशियाना इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे जहां उन्होंने काफी देर तक वह तेंदुए को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान तेंदुए ने उनके सिर और दाहिने हाथ में गंभीर घाव कर दिया। तेंदुआ जब काबू में नहीं आया तो इंस्पेक्टर ने तीन राउंड गोली चलाई, जिसमें से दो गोलियां तेंदुए को लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर के जिंदाबाद के लगाए नारे

तेन्दुए के दहशत को समाप्त करने वाले एसएचओ त्रिलोकी सिंह पट्टी कराकर लौटे तो ग्रामीणों ने उन्हें सर आँखों पर बैठा लिया। उनके लिए जिंदाबाद के नारे लगाए गए और लोगों ने तालियों से स्वागत किया। इस मामले में पुलिस को आईजी से इनाम मिला है। आईजी ने पुलिस को 50000 रूपए का इनाम दिया है।

 

तेंदुए के मारे जाने की खबर को दबाती रही वन विभाग की टीम

वन विभाग की टीम काफी देर तक तेंदुए के मारे जाने की खबर को दबाती रही। कहा कि उसे सिर्फ ट्रैंकुलाइज किया गया है लेकिन जब भीड़ ने हल्ला मचाना शुरू किया तब जाकर तेंदुए के मरने की पुष्टि की गई। वन विभाग की टीम घटनास्थल से दूरी बनाकर एक जगह खड़े नजर आए। तेंदुए के शव को लखनऊ जू ले जाया गया है जहां उसका पोस्टमार्टम भी किया जाएगा।

रेस्क्यू टीम के देर से पहुंचने पर जनता ने किया पथराव

षनिवार को तेंदुए ने वन विभाग के लगाए जाल को फाड़कर औरंगाबाद जहाँगीर गांव में घुस गया। खबर पाकर जब पत्रकार मौके पर पहुंचे तो रेस्क्यू टीम और पुलिस एक्शन में आई लेकिन लेटलतीफी से गुस्साई जनता ने रेस्क्यू टीम और पुलिस के साथ-साथ पत्रकारों पर भी पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Related posts

महिला को तीन तलाक देकर छत से फेका

kumar Rahul
8 years ago

पुलिस ने लहसुन से छुपी 750 पेटी शराब बरामद की

UP ORG Desk
6 years ago

CCTV में कैद हुई सेना के जवान से ठगी

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version