Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फैजाबाद में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Teen Age girl become suicide by hanging in Faizabad

Teen Age girl become suicide by hanging in Faizabad

फैजाबाद जिले में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बता दें कि किशोरी के फांसी लगाने के जानकारी के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजाबाद कोतवाली नगर स्थित कौशलपुरी निवासी रजन की 14 वर्षीय पुत्री सुप्रिया ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार को फांसी लगा ली। घटना की जानकारी के बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किशोरी का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ेंः इटौंजा में उर्स मेले की ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों पर पथराव

हादसे में होमगार्ड की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

फैजाबाद पूराकलंदर थाना क्षेत्र में कार व बाइक की भिड़त में दंपति घायल हो गए। जिसमें पति की मौत हो गई तो वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि अपनी पत्नी का दवा कराने बाइक से जा रहे दंपति को विपरित दिशा से आ रही कार ने जारेदार टक्कर मार दी जिससे दंपति घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारगंज थाना क्षेत्र के पांडे का पुरवा चिलबिली बाजार निवासी देवमणि पांडे (40) अपनी पत्नी सुनीता का इलाज कराने गए थे। फैजाबाद शहर से दवा करा कर अपनी ससुराल देवकली माफी पाठक का पुरवा जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मारूती कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दंपति घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसी बीच देवमणि पांडेय ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी सुनीता की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड सुनील कुमार गुप्ता एवं अनिल कुमार तिवारी जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल पत्नी का हाल चाल लिया। जो कि होमगार्ड के पद पर देवमणि तैनात थे।

ये भी पढ़ेंः मस्जिद में ले जाकर बालिका ने दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Related posts

गाय काटने वाला पाकिस्तान जिंदाबाद कहेगा तो हिंदुओं का गुस्सा होना स्वाभाविक है-विधायक सुरेंद्र सिंह

Desk
7 years ago

पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Sudhir Kumar
6 years ago

बी एच यू डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, छात्रों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद खत्म की हड़ताल, पहले छात्रों को पीटा, घायल छात्र ने मुकदमा दर्ज कराया तो डॉक्टरों ने दबाव बनाने को किया था हड़ताल,छात्र के ऊपर कराया मुकदमा फिर किया हड़ताल समाप्त.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version