Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कुशीनगर: सपा जिलाध्यक्ष के विरोध में सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता

Akhilesh Yadav bungalow dispute, Expert team will check breaking burst

Akhilesh Yadav bungalow dispute, Expert team will check breaking burst

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विदेश से लौटकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनावी निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बगावत कर दी है। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष से मांग की है कि तत्काल इस नेता को उसके पद से बर्खास्त किया जाए।

सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा :

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ बगावत कर दी। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दुदही ब्लॉक की भाजपा प्रमुख कुसमावती वर्मा के पक्ष में इलियास अंसारी द्वारा वोट मांगने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज थे। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि यदि सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी भाजपा प्रमुख का समर्थन न किया होता तो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाता। सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंककर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से उनके निष्कासन की मांग कर दी है।

13 जुलाई को होना था मतदान :

बीती 13 जुलाई को दुदही ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख कुसमावती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान होना था लेकिन कोरमपूर्ति के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इस बारे में कहा जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा प्रमुख को जीत दिलाने में कुशीनगर सपा के जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मामले में सामने आये एक ऑडियो के आधर पर मीडिया में खबरें भी छपी थी। इसके बाद नाराज सपा कार्यकर्ता ब्लॉक के पास तिराहे पर एकत्र हुए और सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी का पुतला फूंक दिया।

ये भी पढ़ें-

काशी की सड़कों पर निकलकर पीएम मोदी ने लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

यूपी में 50 माइक्रोन तक पतली पॉलीथिन प्रतिबंधित, जुर्माना और जेल का भी प्रावधान

Related posts

ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में मिला वृद्ध का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला शव , चौबे महल के सामने मजार के पास लटका मिला शव मंसूर अहमद नाम के व्यक्ति का मिला है शव ,ऐतिहासिक किले में सुरक्षा सवालों के घेरे में, सिक्योरिटी को घंटो तक नही हुई घटना की जानकारी पुलिस मौके पर कालिंजर थाना क्षेत्र के दुर्ग की घटना

Ashutosh Srivastava
7 years ago

किसान ने डीएम के कार्यालय के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्म दाह का किया प्रयास, किसान अपनी खेती की पैमाइश के लिये डीएम सहित सभी अधिकारियों के लगा चुका चक्कर, जिससे आहत होकर किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास, मौके पर खड़े मीडिया कर्मियों ने किसान से छिनी माचिस, किसान थाना जहानगंज के राजेपुर टप्पा का रहने वाला, फतेहगढ़ कोतवाली के कलेक्टेट परिसर का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

अखिलेश यादव और सपा लगातार कर रही शिवपाल का अपमान -हरदोई में आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का बयान।

Desk
3 years ago
Exit mobile version