Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कानपुर देहात: सपा जिला कार्यकारिणी हुई गठित, मुईन खान बने उपाध्यक्ष

sp workers

sp workers

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इस बार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। सपा लोकसभा चुनावों में भाजपा को चारों ओर से घेरना चाहती है। यही कारण है कि सपा ने बसपा से गठबंधन करके बीजेपी की मोदी लहर को उत्तर प्रदेश में रोकने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में सपा ने अपने संगठन में अचानक बड़ा बदलाव कर डाला है। समाजवादी पार्टी की कानपुर देहात की इकाई के जिलाध्यक्ष ने पार्टी की जिला कार्यकारिणी गठित कर उन्हें चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां सौंप दी है।

घोषित हुई 43 सदस्यीय कार्यकारिणी :

2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए कुछ दिन पहले बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने प्रवक्ता समेत 43 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी प्रदेश हाईकमान के आदेश के बाद घोषित किया था। भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुई फरीदा सुल्ताना को जिला सचिव बनाया गया। मोहम्मद आरिफ एडवोकेट, विजेंद्र सिंह यादव और शिवचरण कश्यप के अलावा नूतन शर्मा, चंद्रपाल सिंह, अमरजीत सिंह गुर्जर, मोहन लाल प्रजापति, विशाल सागर सचिव बने। जिला कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री अताउर रहमान और भगवत सरन गंगवार के कुछ समर्थकों को शामिल किया गया है। अताउर के भाई वफा उर रहमान और मुनेंद्र गंगवार कार्यकारिणी में सदस्य शामिल किए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें: कैराना-नूरपुर में सपा-रालोद ने इसलिए चुने ये उम्मीदवार

 

कानपुर देहात की कार्यकारिणी का हुआ गठन :

सपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कानपुर देहात के सपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष समरथ पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने जिला इकाई के पदाधिकारियों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मुईन खान को उपाध्यक्ष, उर्वेश यादव को महासचिव, गोपाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, कुलदीप यादव, शेखू खान, अरुण यादव को सचिव मनोनीत किया गया है। सभी को मनोनयन पत्र देने के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर सदस्य बनाने का काम करें और समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास करें।

 

ये भी पढ़ें:  MLC पद से रिटायर होने के पहले अखिलेश ने खजांची के लिए खोला खजाना

Related posts

सतीश चन्द्र मिश्र इलाहाबाद में साधेंगे ‘ब्राह्मण वोटर्स’!

Divyang Dixit
9 years ago

BJP महापौर प्रत्याशी ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां

kumar Rahul
8 years ago

सहारनपुर में मौसम रोजाना बदल रहा रंग

kumar Rahul
8 years ago
Exit mobile version