Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राज्यसभा चुनावः सपा ने लखनऊ में किया रात्रि भोज का आयोजन

sp mla

sp mla

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों से समाजवादी पार्टी में नया जोश आ गया है। 2019 के पहले सपा के लिए ये दोनों जीत संजीवनी बन गयी हैं। अब समाजवादी पार्टी ने 23 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सपा ने अपने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और निर्दलीय विधायकों के लिए लखनऊ के होटल ताज में एक डिनर आयोजित किया है। सपा पदाधिकारियों के लिए ये डिनर पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आयोजित किया है।

भाजपा बिगाड़ सकती है खेल :

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की मदद से राज्य सभा की 1 सीट जीतने की उम्मीद लगाए बैठी बीएसपी को बड़ा झटका लग सकता है। अगर ऐसा हुआ तो गुजरात में कांग्रेस के अहमद पटेल के राज्य सभा में चुने जाने के समय जैसी राजनीतिक उठापठक जैसी स्थिति फिर से पैदा हो सकती है। बसपा का खेल बिगाड़ने के लिए भाजपा समाजवादी पार्टी में अंदरुनी कलह का लाभ उठाने की कोशिश में है। मगर ऐसा होने से रोकने के लिए अब खुद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सामने आ गये हैं और उन्होंने लखनऊ में डिनर आयोजित कर राज्य सभा चुनाव के पहले विधायकों को एक जुट करने की कोशिश शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें: राज बब्बर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

लखनऊ में होगा डिनर :

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर मिली जीत के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ के होटल ताज में डिनर का आयोजन किया है। इस डिनर में मुलायम सिंह यादव के साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव सहित सभी विधायक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई निर्दलीय विधायकों को भी सपा संरक्षक ने इस डिनर पार्टी में बुलवाया है। इसके अलावा कई पूर्व मंत्रियों को भी इस डिनर में न्यौता दिया गया है। इस डिनर का आयोजन सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया है।

 

ये भी पढ़ें: जितिन प्रसाद हो सकते हैं कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

Related posts

दिल्ली में होने वाली बैठक में सपा रालोद को दे सकती है अपने कोटे की एक-दो सीटे

UPORG DESK 1
6 years ago

छेड़छाड़ से आहत आकर किशोरी ने खाया जहर, इलाज को लाते समय रास्ते में तोड़ा दम, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के धिरसई गांव का मामला, शौच गयी किशोरी से युवक ने की थी छेड़छाड़।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

मंच पर जूता पहनने के वायरल वीडियो पर कैबिनेट मंत्री ने दी सफाई

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version