Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा नेता आनंदसेन यादव को बनाया गया अंडमान निकोबार का प्रभारी

PC AKHILESH YADAV

PC AKHILESH YADAV

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। इसके लिये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर पार्टी संगठन को बढ़ाना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं जहाँ पर वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे एक कद्दावर नेता को अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है जिसके बार नए चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

पूर्व मंत्री को दी जिम्मेदारी :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेता व पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव को अण्डमान निकोबार द्वीप का प्रभारी व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव जयसिंह राणा को नियुक्त किया है। मीडिया में ये जानकारी सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने दी है। सपा प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव जयसिंह राणा को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र देकर अंडमान और निकोबार द्वीप का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। दोनों नेताओं को पार्टी के संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा तथा पार्टी के विकास की सम्भावनाओं का अध्ययन करने हेतु अधिकृत किया गया है।

अखिलेश यादव को सौंपेंगे रिपोर्ट :

सपा प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव 16 मई को लखनऊ एयरपोर्ट से कोलकाता के लिये दोपहर 12.30 बजे रवाना होंगे और रात्रि विश्राम कोलकाता में करेंगे। 17 मई को कोलकाता से अण्डमान निकोबार द्वीप के लिये प्रातः 7.00 बजे हवाई जहाज से रवाना होंगे और तीन दिवसीय 17, 18 व 19 मई को दोनों नेता पार्टी के विकास की सम्भावनाओं का अध्ययन करेंगे। उनके साथ अण्डमान निकोबार द्वीप के सपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला रहेंगे। सपा प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेता पोर्ट ब्लेयर स्थित होटल में रूकेंगे। 3 दिवसीय दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके सौंपेंगे।

Related posts

सोन नदी में उतराता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, अगोरी दुर्ग स्थित दुर्गा मंदिर सोमवार को दर्शन करने गया था व्यक्ति, सोन नदी को पार करते समय डूबने की लोग जता रहे आशंका, चोपन थाना इलाके के करगरा निवासी है मृतक व्यक्ति, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चोपन थाना इलाके के मीतापुर की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर सुबह बनारस क्लब के लोगों ने मैदागिन चौराहे पर प्रदर्शन किया, प्रदेश सरकार से फीस वृद्धि पर लगाम लगाने की मांग की.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

हरदोई- धरने पर बैठे भाइयों को टीका लगाने पहुंची बहनें

Desk
4 years ago
Exit mobile version