उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की शनिवार से राज्य कार्यकारिणी बैठक शुरू हो गयी है, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कर रहे हैं।
राज्य कार्यकारिणी बैठक में 81 पदाधिकारी होंगे शामिल:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया है।
- जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कर रहे हैं।
- बैठक में राज्य कार्यकारिणी के 81 पदाधिकारी और 18 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हुए हैं।
बैठक में शिवपाल की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे समर्थक:
- समाजवादी पार्टी की शनिवार को लखनऊ में 19 विक्रमादित्य मार्ग पर राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी है।
- इस दौरान सपा कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव के नाम के नारे लगे।
- इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव के समर्थक ढोल-नगाड़ों, बैनर, पोस्टर के साथ कार्यालय पहुंचे।
आर्थिक प्रस्ताव पर होगी चर्चा:
- बैठक से पहले सपा प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने मीडिया से बातचीत की।
- जिसमें उन्होंने राज्य कार्यकारिणी बैठक बुलाये जाने के कारणों पर प्रकाश डाला।
- सपा प्रवक्ता ने बताया कि, बैठक में आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
- दीपक मिश्रा ने ये भी कहा कि, पार्टी पदाधिकारी मिशन 2017 की तैयारी में जुटे हैं।
- सपा प्रवक्ता ने इस दौरान पार्टी के झगड़े पर भी टिप्पणी की।
- दीपक ने कहा कि, समाजवादी पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार