उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और नगर विधायक नारद राय के पैतृक गांव मुबारकपुर में उनके छोटे पुत्र के आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह का आयोजन गुरुवार 15 दिसम्बर को प्रदेश के बलिया जिले में किया गया है।
सपा प्रमुख और सपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव गुरुवार को विधायक नारद राय के बेटे के आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे।
- समारोह का आयोजन सपा मंत्री के बलिया स्थित पैतृक गांव में किया गया है।
- सपा प्रमुख के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी कार्यक्रम में शिरकत करने जायेंगे।
- सपा सरकार के पूर्व मंत्री नारद के छोटे बेटे नवीन राय के आशीर्वाद समारोह में सपा प्रमुख शामिल होंगे।
- मुलायम सिंह यादव लखनऊ से हेलिकॉप्टर के माध्यम से रवाना होंगे।
- सपा प्रमुख का हेलिकॉप्टर मुबारकपुर गांव में स्थित हैलीपेड पर उतरेगा।
कई अन्य मंत्री भी होंगे शामिल:
- गुरुवार 15 दिसम्बर को सपा प्रमुख और सपा प्रदेश अध्यक्ष नारद राय के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में जायेंगे।
- जिसके तहत सपा प्रमुख की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा का जायजा ले लिया है।
- इस दौरान मुबारकपुर स्थित हैलीपेड का भी निरीक्षण किया गया है।
- वहीँ नारद राय के समारोह में सपा सरकार के कई मंत्री और नेता शामिल होंगे।
- जिनमें गायत्री प्रजापति, रामगोविंद चौधरी, जियाउद्दीन रिजवी, व्यास जी गोड़ सहित दर्जनों मंत्री और विधायक और नेता शामिल होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#mulayam singh baliya visit
#narad rai
#Shivpal Singh Yadav
#son's wedding
#sp chief mulayam singh baliya visit with shivpal singh yadav
#sp chief mulayam singh yadav
#आशीर्वाद समारोह
#उत्तर प्रदेश
#पूर्व मंत्री और नगर विधायक नारद राय
#पैतृक गांव मुबारकपुर
#सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव
#सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार