उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपना पक्ष लेकर चुनाव आयोग पहुँच चुके हैं। जहाँ 12.45 बजे सपा प्रमुख मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलेंगे।
बैठक खत्म करके निकले सपा प्रमुख:
- सपा प्रमुख और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बैठक अब समाप्त हो चुकी है।
- जिसके बाद सपा प्रमुख शिवपाल सिंह और अमर सिंह के साथ बाहर निकल आये हैं।
चुनाव आयोग के दफ्तर में बैठक शुरू:
- सपा प्रमुख हलफनामा दाखिल करने के लिए चुनाव आयोग पहुँच चुके हैं।
- जहाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सपा प्रमुख की बैठक शुरू हो चुकी है।
- इसके साथ ही बैठक में शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह भी मौजूद हैं।
अमर सिंह और शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद:
- समाजवादी पार्टी पर अपने दावे को लेकर सपा प्रमुख चुनाव आयोग पहुँच चुके हैं।
- जहाँ उनसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी नसीम जैदी मुलाकात करेंगे।
- सपा प्रमुख के साथ शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह भी मौजूद हैं।
- ज्ञात हो कि, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश खेमे को भी समय दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार