Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल का बयान, ‘बड़ों’ की बात मानते तो दोबारा मुख्यमंत्री बनते अखिलेश

shivpal yadav

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी में सब कुछ पहले जैसा होता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कद्दावर नेता शिवपाल यादव के बीच छिड़ी हुई ज़ुबानी जंग अब काफी हद तक खत्म हो गयी है। कई सार्वजनिक मंचों पर अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एकसाथ दिखाई दे जाते हैं। इस बीच बदायूं पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने एक बार बागी तेवर अपनाते हुए अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दे दिया है।

बदायूं पहुंचे शिवपाल यादव :

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं पहुंचे पर कहा कि अगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने से ‘बड़ों की बात मानी होती तो वह आज दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। अखिलेश के चाचा और पार्टी में एक समय पर उनके प्रतिद्वंद्वी रहे शिवपाल यादव ने छोटे सरकार की मजार पर चादरपोशी के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अखिलेश और उनके चचेरे भाई सांसद धर्मेन्द्र यादव को उन्होंने गोद में खिलाया, परवरिश की और उनकी शादी भी की लेकिन युवा पीढ़ी अब किसी की नहीं सुनती है। वे लोग तो बस अपने मन की ही सुनते और करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बड़ों की बात मानी होती तो आज प्रदेश में सपा की सरकार होती और अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री होते और बिहार में भी सपा सरकार बनी होती।

नेताओं को दी एकजुट रहने की सलाह :

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी नीचे स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए सलाह है कि आपस में सभी एकजुट रहे और अन्य लोगों को एकजुट करें। शिवपाल ने अखिलेश द्वारा बसपा से गठबंधन की कोशिशों के औचित्य से संबंधित सवाल पर कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और हम उनकी सूझबूझ पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहते। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हित में सभी लोगों को एकजुट रखना चाहते है और वह हमेशा से सपा के लिए समर्पित है। सपा में हाशिये पर पहुंचे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर वह हाशिये पर होते तो उनके पीछे जनता नहीं होती। वह अब भी जब कहीं जाते हैं तो बड़ी संख्या में लोग उन्हें बिना बताए पहुंच जाते हैं।

Related posts

हाईप्रोफाइल ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Sudhir Kumar
8 years ago

एंटी करप्शन टीम ने क्लर्क को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा

Sudhir Kumar
8 years ago

बहराइच : छापेमारी में 5 कुंतल अवैध मांस बरामद, 4 गिरफ्तार

Short News
7 years ago
Exit mobile version