Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फिरोजाबाद में बोले शिवपाल, लोकसभा चुनावों की चल रही तैयारियां

shivpal yadav target

shivpal yadav target

समाजवादी पार्टी में विधानसभा चुनावों के समय से चल रही लड़ाई फिर से उठती हुई दिखाई दे रही है। सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव एक बार फिर से आक्रामक रूप में आ गये हैं। शिवपाल लगातार सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने बड़ा बयान देकर नयी चर्चाओं को शुरू कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनावों के पहले शिवपाल सिंह यादव का ये बयान सपा के लिए बड़ा झटका है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

नरेश अग्रवाल को बताया कलंक :

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव एक बार फिर से आक्रामक तेवरों में दिखाई दे रहे हैं। फिरोजाबाद में शिवपाल यादव निजी कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे जहाँ उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सपा महासचिव नरेश अग्रवाल पर बड़ा बयान दे दिया है। शिवपाल ने कहा कि सपा में नरेश अग्रवाल जैसे नेता पार्टी के लिए कलंक समान हैं। शिवपाल ने कहा कि नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी की कब्र खोदने का काम कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष को ऐसे लोगों को तुरंत पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। इन जैसे लोग सपा को सिर्फ नुकसान दे सकते हैं और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जिस सपा को नेताजी ने बुलंदियों तक पहुंचाया था। उसी में कुछ ऐसे लोग हैं जो पार्टी का नाश करने पर तुले हुए हैं।

नयी पार्टी पर बोले शिवपाल :

फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल यादव ने नयी पार्टी बनाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी इंतजार करें, समय आने पर सब ठीक हो जायेगा। पारिवारिक कलह पर बोले कि हम सभी एक परिवार हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर नयी पार्टी पर फैसला लेंगे और भाजपा से कभी गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समय का इंतजार करें, पता चल जायेगा कि नयी पार्टी बनेगी या सपा के लिए ही काम किया जायेगा। इस दौरान शिवपाल के साथ सपा के कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे। शिवपाल यादव ने योगी सरकार के कामकाज पर बोलने से मना कर दिया। 2019 लोकसभा चुनावों पर बोले कि उनकी तैयारी चल रही है और वह जनता के बीच जा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : यूपी के दिग्गज नेता ने की अखिलेश से मुलाकात, सपा कर सकते हैं ज्वाइन

Related posts

ईदुल-फितर 2017: ईद पर यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था!

Sudhir Kumar
8 years ago

सीएम योगी का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था और जनसुविधा पर विशेष जोर

UPORG Desk
6 months ago

अमरोहा: कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं की पिटाई!

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version