Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी से इस्तीफे पर समय आने पर लेंगे फैसला- शिवपाल सिंह यादव

shivpal singh yadav statement

shivpal singh yadav statement

समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील सपा (लोहिया) बनाने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। वे लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा शिवपाल यादव खुद भी पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। शिवपाल यादव ने भले नयी पार्टी बना ली हो लेकिन अब तक उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा नहीं दिया है। सपा से इस्तीफ़ा देने के सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान दे दिया है।

समय आने पर करेंगे फैसला :

शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बना ली है लेकिन वो अपनी समाजवादी पार्टी को छोड़ना नहीं चाहते थे। सपा से अभी तक इस्तीफा नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस्तीफे पर समय आने पर फैसला लेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष छुट्टन भाई के यहां शादी समारोह में भाग लेने आए थे। वहीँ राम मंदिर के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा भाजपा चुनाव में उठाती है क्योंकि भाजपा इस मुद्दे को जीवित रखना चाहती है।

नेताजी के साथ बनाई थी सपा :

पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी बड़े संघर्ष के साथ बनाई थी। कई बार हमारी सरकार बनीं। उन्होंने कहा कि मैं सपा छोड़ना नहीं चाहता था लेकिन वहां पर मुझे अपमानित किया गया इसीलिए नया मोर्चा बनाने के साथ अब प्रगतिशील समजावादी पार्टी बनाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 में से 79 लोकसभा सीटों पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी ने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को प्रसपा से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है लेकिन अगर वे नहीं लड़े, तो भी एक सीट प्रसपा उनके लिए छोड़ेगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

kumar Rahul
8 years ago

संदिग्ध अवस्था मे जेल में हुई बन्दी की मौत, अंडर ट्रायल बन्दी राजकुमार की हुई मौत, 24 घण्टे में दूसरी बन्दी मौत से हड़कम्प, सवालो के घेरे में आया जेल प्रशासन, आनन फानन में पीएम के लिए भेजा गया शव।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

CM योगी ने किया ‘विश्व युवा कौशल दिवस 2017’ का शुभारम्भ!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version