Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विफल हो चुकी है BJP सरकार, 2019 का चुनाव जीतना मुश्किल- शिवपाल

shivpal yadav statement

shivpal yadav statement

यूपी की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को मिली कामयाबी के बाद दोनों पार्टियों के हौसले बुलंद हैं। अखिलेश-मायावती की दोस्ती को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी अपनी हरी झंडी देते हुए कहा था कि अगर दोनों पार्टियाँ साथ रही तो हमें दिल्ली पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके बाद अब सपा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कहा था कि अब जीत गठबंधन की होगी मगर इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिससे नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

2019 में जीतेगा गठबंधन :

शिवपाल सिंह यादव ने सपा और बसपा गठबंधन पर कहा कि 2019 में दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के एक साथ आ जाने से भाजपा घबरा गयी है और उसे अपनी जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है। यही कारण है कि अब उसके सांसद भी उसका विरोध कर रहे हैं। शिवपाल यादव ने दावा किया कि आने वाले लोकसभा के आम चुनावों में सपा और बसपा के इस गठबंधन के बहुत बड़ी जीत होने जा रही है।

 

ये भी पढ़े: अखिलेश यादव का खुलासा, किस तरह हुई सपा-बसपा में दोस्ती

 

भाजपा पर बोला हमला :

सपा नेता शिवपाल यादव संतकबीरनगर के मोलनापुर गाँव में एक तिलक समारोह में पहुंचे हुए थे। इस दौरान वहाँ मौजूद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि इन हालातों में भाजपा के लिए चुनाव जीतना मुश्किल है। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी ने जितने भी वादे किए सब असफल है। उत्तर प्रदेश का बुरा हाल है। राम मंदिर मुद्दे पर शिवपाल ने कहा कि बीजेपी को जब चुनाव आता है तब राम मंदिर का मुद्दा याद आता है।

 

ये भी पढ़े: स्वर्ण पदक विजेता पूनम यादव सहित परिवार पर हमला

Related posts

पाकिस्तान आतंकवादियों की बात कर भर रहा नेताओं का पेट -इन बातों से मिल रही सत्ता लेकिन आम आदमी का पेट न भर रहा-प्रियंका गांधी

Desk
3 years ago

BSP- हाथरस चेयरमैन प्रत्याशी ने किया नामांकन

kumar Rahul
8 years ago

अम्बेडकरनगर – जिला मुख्यालय के घनी आबादी के बीच मिला अवैध पटाखे का गोदाम

Desk
7 years ago
Exit mobile version