Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सहारनपुर : शिवपाल सिंह यादव सेक्युलर मोर्चा में नया जिलाध्यक्ष मनोनित

shivpal yadav statement

shivpal yadav statement

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इन दिनों सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अखिलेश के प्रति रुख काफी नर्म दिखाई दे रहा है। वे सार्वजनिक तौर पर अखिलेश यादव पर कोई भी हमला नहीं कर रहे हैं। बीते दिनों खबरें थी कि शिवपाल यादव को सपा में राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है लेकिन अब तक इस तरह का कोई ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच शिवपाल यादव के नाम से बना उनका सेक्युलर मोर्चा भी सक्रिय हो गया है और इसमें पदाधिकारियों की नियुक्ति होना शुरू हो गयी है।

सेक्युलर मोर्चा ने किया ऐलान :

शिवपाल सिंह यादव सेक्यूलर मार्चा के प्रदेशाध्यक्ष फरहत हसन खां उर्फ फरहत मियां ने कहा है कि अगर सम्मान वापस न मिला तो हमारा मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हल्द्वानी से बरेली जाते वक्त कुछ देर के लिए एक होटल में रुके और पत्रकारेां से बातचीत की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ उतरा है जिससे विरोधियों के हौंसले पस्त हो गए हैं। शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में उनका संगठन लगातार तरक्की कर रहा है जिसके परिणाम अगामी चुनाव में देखने को मिलेंगे।

बनाये गये नये पदाधिकारी :

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में शिवपाल यादव सेक्यूलर मोर्चा के पश्चिम प्रदेश प्रभारी डा. मरगूब त्यागी व सहारनपुर मंडल प्रभारी कादिर सिद्दीकी ने मुजम्मिल सैफी को मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष रईस अहमद, मंडल अध्यक्ष जहीर अहमद, नौशाद सलमानी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर डा. मरगूब अहमद ने कहा कि मोर्चे को बनाने का उद्देश्य लोगों के अंदर जज्बे को पैदा करना है जिससे उत्तर प्रदेश की तरक्की हो सके।

Related posts

45 एकड़, 538 करोड़ के भवन का तीन मंत्रियों ने किया उद्घाटन!

Divyang Dixit
9 years ago

आजमगढ़: सीएम 600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Kamal Tiwari
7 years ago

प्रेमी संग भागी चार बच्चों की मां, रिश्तेदारों ने दबोचा

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version