Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फिरोजाबाद से शिवपाल यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जिलाध्यक्ष ने किया ऐलान

shivpal yadav welcome

shivpal yadav welcome

आगामी लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। यूपी में इस बार समाजवादी पार्टी का मुकाबला सिर्फ भाजपा से नहीं बल्कि अपने कद्दावर नेता शिवपाल यादव की की नयी पार्टी प्रगतिशील सपा से होने वाला है। शिवपाल यादव भी इस बार के लोकसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमाएंगे। हालाँकि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी संशय बना हुआ है। इस बीच शिवपाल के करीबी ने खुलासा किया है कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

प्रगतिशील सपा जिलाध्यक्ष ने किया खुलासा :.

इंडस्ट्रियल एरिया में बांके बिहारी मैरिज होम में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने कहा कि वह 8 नवंबर को सैफई में राष्ट्रीय संयोजक से मिले थे। इस दौरान उनसे फीरोजाबाद से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया गया जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसकी घोषणा शिवपाल यादव जल्द ही करेंगे।

उन्होंने सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सांप्रदायिक शक्तियों से मिले हैं। इन दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ रामगोपाल यादव का एक वीडियो काफी चर्चा में है।

चाचा-भतीजे में होगा मुकाबला :

फिरोजाबाद का लोकसभा चुनाव आने वाले दिनों में काफी रोमांचक होने वाला है। प्रगतिशील समाजवादी लोहिया के संयोजक शिवपाल यादव जल्द ही फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। फिरोजाबाद में चाचा शिवपाल यादव और भतीजा अक्षय यादव आमने—सामने आ सकते हैं। यदि ऐसा ही रहा तो इस बार का चुनाव चाचा—भतीजे के बीच होगा। देखना होगा कि सपा और प्रगतिशील सपा की टक्कर होने पर भाजपा को कितना फायदा पहुंचेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

डेढ़ महीने बाद अवकाश तालिका जारी, जन्माष्टमी की छुट्टी कैंसिल

Bharat Sharma
7 years ago

लखनऊ: एपीसीआर की कानूनी सहायता से 5 कैदी रिहा

Sudhir Kumar
7 years ago

कचहरी में फायरिंग के दौरान घायल रेफर किया गया, दिल्ली के अस्पताल भेजा गया गोली से घायल कर, अंकुर की चाची का बयान- डॉक्टरों ने कहा कुछ नहीं बचा है, तमाशा करने के लिए पुलिस रेफर करा ले गई अंकुर को.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version