Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कन्नौज: शिवपाल के बेटे आदित्य लड़ सकते हैं अखिलेश के खिलाफ चुनाव

shivpal son aditya yadav

shivpal son aditya yadav

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर शिवपाल सिंह यादव ने अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर शिवपाल आये दिन बयान देते हुए नजर आ जाते हैं। वे साफ़ तौर पर कहते हैं कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले नेताओं को कुछ नहीं मिला। शिवपाल यादव ने कहा है कि मैनपुरी के अलावा सभी सीटों पर मोर्चा अपने प्रत्याशी उतारेगा। इसके अलावा उन्होंने कन्नौज से भी मोर्चे के लड़ने का ऐलान किया है जिसके बाद नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

शिवपाल यादव के पुत्र ने कहा, अखिलेश को हराएंगे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ कन्नौज में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा मजबूत प्रत्याशी उतारकर जीत हासिल करेगा। इसके अलावा मोर्चा मैनपुरी को छोड़ प्रदेश में हर जगह चुनाव लड़ेगा। इसी क्रम में प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के अध्यक्ष और सेक्युलर मोर्चा संयोजक शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव को हराकर उनके गढ़ में जीत का परचम लहराना है। दीपावली से पहले ही कन्नौज के प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

आदित्य लड़ सकते हैं अखिलेश के खिलाफ चुनाव :

शिवपाल सिंह यादव के अलग मोर्चा बनाने के बाद उनके बेटे आदित्य यादव भी राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। शिवपाल यादव पहले ही मैनपुरी के अलावा सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ कन्नौज से मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में आदित्य यादव चुनाव लड़ सकते हैं। मोर्चा से कोई बड़ा नेता ही अखिलेश यादव को कन्नौज में कड़ी चुनौती दे सकता है। हालाँकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

पति खड़ा देखता था मकान मालिक ने महिला को लगा दी आग!

Sudhir Kumar
8 years ago

पीएम मोदी महोबा में, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम!

Divyang Dixit
9 years ago

शिवपाल सिंह यादव को मिला समाजवादी पार्टी का ऑफर

Desk
6 years ago
Exit mobile version