Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए पीके ने कांग्रेस नेतृत्व को सुझाया शीला दीक्षित का नाम!

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कमर कस चुकी कांग्रेस अब एक और नया दांव खेलने जा रही है। 15 साल तक दिल्ली शासन सत्ता की बागडोर संभल चुकी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अब उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगी और प्रियंका गांधी को भी महामंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। इससे पहले कांग्रेस प्रशांत किशोर को प्रदेश में बतौर रणनीतिकार उतार चुकी है। शीला दीक्षित को बतौर मुख्यमंत्री उतारे जाने के मामले में प्रशांत किशोर और राहुल गांधी कई मीटिंग कर चुके हैं|

Sheila Dikshit

प्रदेश में कांग्रेस के गुटबाजी की वजह से वर्तमान में इसके पास कोई भी वोट बैंक नहीं है। ऐसे में कांग्रेस वोट बैंक बनाने की पूरी तैयारी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ 28 सीटें ही मिली थीं, ऐसे में अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 100 सीटें भी मिल जाती हैं, तो ये उसके लिए बड़ी कामयाबी होगी।

Related posts

समस्याएं हल करने के लिए जिगर चाहिये- अमित शाह

Divyang Dixit
9 years ago

लखनऊ पुलिस ने रिटायर्ड IPS दारापुरी को किया गिरफ्तार!

Kamal Tiwari
8 years ago

परीक्षा माफियाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 3 मुन्नाभाई किये गिरफ्तार, गहन पूछताछ जारी, इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड के जीव विज्ञान प्रश्न पत्र के लीक होने के प्रकरण में एसपी उमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version