Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल का ऐलान, मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से चुनाव लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा

secular morcha candidate

secular morcha candidate

लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाया है। शिवपाल यादव के इस फैसले से सपा में निश्चित तौर पर बड़ी सेंध लगेगी। इसके अलावा शिवपाल यादव ने ऐलान किया है कि उनका मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। इसी क्रम में आजमगढ़ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में मुलायम के संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी उतारने पर बड़ा ऐलान कर दिया है।

आजमगढ़ से लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा का प्रत्याशी :

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए निर्वाचन आयोग में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है। इसके बाद आजमगढ़ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के ससंदीय क्षेत्र से भी उनका सेक्युलर मोर्चा का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा। शिवपाल ने दावा करते हुए कहा कि यहाँ से मोर्चा प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा और भारी बहुमत से जीतेगा। हालाँकि प्रत्याशी पर उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी होगा, उसका यहाँ से जीतना तय है।

शिवपाल यादव ने फिर कहा कि बिना सेक्युलर मोर्चा की मदद से कोई पार्टी केंद्र में सरकार नहीं बना सकती है। वहीँ बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के मोर्चा में आने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम लोग पार्टी में बात करेंगे, जो भी आना चाहेगा उसे हम इसमें शामिल करेंगे।

भाजपा पर बोला हमला :

भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर शिवपाल यादव कहा कि मंहगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ सेक्युलर मोर्चा की लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा के साथ जाने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसा न पहले हुआ और न अब और न कभी भविष्य में होगा। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र सगड़ी के पूर्व विधायक मलिक मसूद, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह आशु, प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्र, सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, शारदानंद पांडेय आदि मौजूद थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

योगी सरकार ने होम मिनिस्ट्री को भेजी सहारनपुर हिंसा की रिपोर्ट!

Kamal Tiwari
8 years ago

कलेक्टरगंज पुलिस ने 4 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार

kumar Rahul
8 years ago

यूपी को मिलेंगे 21 नए आईएएस अधिकारी

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version