Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता नीरज मिश्रा से पार्टी ने निकाला

samajwadi party sacked

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गुटबाजी और अनुशासनहीनता से पार पाने के लिए सपा की तरफ से उसके बागी नेताओं पर कार्यवाई की जा रही है। कई बड़े सपा नेता अभी तक पार्टी से निकाले जा चुके हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपने एक और बड़े नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

सपा ने की बड़ी कार्यवाई :

एटा में समाजवादी पार्टी ने अपने जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा को पार्टी से बाहर कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नीरज मिश्रा को पार्टी से बाहर करने का आदेश जारी किया है। नीरज मिश्रा मायावती की बहुजन समाज पार्टी से एटा के पटियाली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हार के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। नीरज मिश्रा की पत्नी शशि मिश्रा पटियाली जनपद कासगंज की वर्तमान चेयरवूमेन हैं। शशि मिश्रा के पति नीरज मिश्रा को समाजवादी पार्टी से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित किया है। नीरज मिश्र के खिलाफ कासगंज के पटियाली थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज है।

सपा नेता पर लगा दुष्कर्म का आरोप :

कासगंज निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग विधान सभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में उसने 2015 में कासगंज के पटियाली थाना में एक FIR भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत महिला पति संग आत्मदाह करने पहुंची थी। हजरतगंज पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related posts

थाना रामगाव पुलिस की एक और करतूत आई सामने, गैंगरेप पीड़िता ने दरोगा पर लगाया गंभीर आरोप, इन्साफ के बदले आबरू देने का लगाया आरोप, 5 महीने से इन्साफ के लिए दर दर भटक रही पीड़िता, दरोगा ने अपने साथ सम्बन्ध बनाने पर आरोपियों को पकड़ने की रखी शर्त, देवर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया था गैंगरेप, पीड़ित ने एसपी से लगाईं इन्साफ की गुहार, थाना रामगाव के नरहरघोड़ा की रहने वाली है पीड़िता.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

एक ही परिवार के 11 लोगों की नृशंस हत्या, मृतकों में 6 बच्चे शामिल!

Sudhir Kumar
8 years ago

अमेठी: कालिकन धाम में दर्शन करने आई महिला के साथ हुई चोरी

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version