Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा में राज्यसभा चुनाव को लेकर सामने आये कई नाम

akhilesh yadav mulyam singh yadav

akhilesh yadav mulyam singh yadav

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां करना शुरू कर दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसके लिए अपने संगठन को मजबूत करना भी शुरू कर दिया है।

मगर इसके पहले अप्रैल में राज्यसभा सीटों के चुनाव होने है।

सपा अपनी विधानसभा में कम ताकत के कारण सिर्फ 1 सदस्य भेज सकती हैं।

इस बीच सपा से राज्यसभा जाने के लिए कई नामों की चर्चाएँ चल रही हैं।

सपा लड़ेगी राज्यसभा चुनाव :

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मात्र 47 सीटें मिली है। सपा की ताकत कम होने का खामियाजा पार्टी को आगामी राज्यसभा चुनावों में उठाना पड़ेगा। सपा अपनी ताकत कम हो जाने के कारण सिर्फ 1 नेता को ही चुन कर राज्यसभा भेज सकती है। ऐसे में समाजवादी पार्टी में उम्मीदवारों के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गयी है। इस बीच कई नामों की चर्चाएँ भी हो रही हैं जिन्हें सपा से राज्यसभा में भेजा जा सकता है। हालाँकि इस पूरे मामले पर फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेह्स यादव को लेना है। सपा से राज्यसभा भेजे जाने वाले शख्स का चुनाव वे ही करेंगे।

इन नामों की है चर्चा :

समाजवादी पार्टी में अब राज्यसभा चुनावों में दावेदारी का प्रक्रिया तेज हो चुकी है। पिछली बार हुए राज्यसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने कई नेताओं को देश के उच्च सदन में भेजा था। मगर इस बार विधानसभा में सपा की ताकत कम हो जाने के कारण सिर्फ 1 शख्स ही दिल्ली जा सकेगा। इस बीच कई नामों की चर्चाये भी शुरू हो गयी हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम सपा महासचिव नरेश अग्रवाल का है जिनका कार्यकाल अप्रैल 2018 में खत्म हो रहा है। साथ ही जया बच्चन का कार्यकाल भी इसी दौरान खत्म हो रहा है। इस दोनों के साथ ही सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा भी राज्यसभा से रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में देखना होगा कि इन नामों में अखिलेश किसको राज्यसभा भेजते हैं।

 

ये भी पढ़ें : 4 फरवरी को मुंबई में होगी सपा की रैली

Related posts

लखनऊ मेट्रो: नियमों से खिलवाड़ करने पर सजा-ए-मौत!

Kamal Tiwari
8 years ago

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर टोल प्लाजा हुआ भगवा

Shivani Awasthi
7 years ago

पैरामिलिट्री के साथ तीसरी आंख की निगहबानी में है ईवीएम मशीनें ।

Desk
3 years ago
Exit mobile version