Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा परिवार के लिए सुरक्षित सीटों की अखिलेश ने की तलाश शुरू

samajwadi party

उत्तर प्रदेश के विधानसभा और निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सिकंदरा सीट पर हुए उपचुनाव में भी सपा हार गई थी। इन नतीजों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2019 की तस्वीर साफ़ होती हुई दिखाई दे रही है। यही कारण हैं कि अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए खुद परिवार सहित चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।

कन्नौज से लड़ सकते है अखिलेश :

सूत्रों से खबर है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2019 का लोकसभा चुनाव पार्टी के गढ़ कन्नौज से लड़ने की तैयारी में हैं। यही कारण हैं कि अखिलेश यादव खुद कन्नौज की नब्ज जांच रहे हैं। अखिलेश यादव यहाँ से पहले भी लोकसभा सदस्य रह चुके हैं ऐसे में उनका यहाँ से लड़ना उनकी घर वापसी कहा जायेगा।

इन सीटों पर चुनाव लड़ सकता है सपा परिवार :

सियासी गलियारों में सपा (samajwadi party) अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएँ हैं। इसके अलावा सपा परिवार के लिए जीत दिलाने वाली सुरक्षित सीटों पर मंथन शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश की लोकसभा चुनावों की जिताऊ सीटों की चर्चा के लिए 8 जनवरी को बैठक बुलाई गयी है। सूत्रों से खबर है कि इसमें कुछ सुरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को फाइनल किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य सीटों पर नामों के चुनाव हेतु आवेदन मांगे जा रहे हैं। मुलायम तो पहले ही मैनपुरी से लड़ने का ऐलान कर चुके है। ऐसे में तेजप्रताप को आजमगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से धर्मेन्द्र यादव के चुनाव लड़ने की चर्चाएँ हैं।

ये भी पढ़ें : 15 जनवरी से लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर वसूला जायेगा टोल टैक्स

आजमगढ़ में मुलायम पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

प्राथमिक शिक्षक संघ का सवाल, इतने कम पैसे में कैसे बंटेंगे स्वेटर?

Related posts

बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर मायावती का ‘शक्ति प्रदर्शन’!

Divyang Dixit
8 years ago

नर कंकाल मिलने से सनसनी, शव को तेज़ाब से जलाकर फेंकने की आशंका, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मुंगराबादशाहपुर थाना के गरियाव रेलवे फाटक के पास की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

कांग्रेस किसानों के साथ हमेशा रही है- राज बब्बर!

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version