Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा की राह पर चली सपा, संगठन में किया बड़ा बदलाव

bjp strategy

bjp strategy

आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी लग गयी है। सपा को पिछले 2 चुनावों में मिली हार से उबरते हुए लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करना उसके लिए काफी चुनौती भरा रहने वाला है। सपा ने अब चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भाजपा की राह पर चलने का फैसला किया है जिसके तहत सपा संगठन में कई बड़े बदलाव किये जाने है। इसका कैसे फायदा लोकसभा चुनावों में मिलेगा, ये देखने वाली बात होगी।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

जमीनी स्तर पर मजबूत होगी सपा :

समाजवादी पार्टी ने पिछले चुनावों में मिली हार से उबरते हुए लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सपा ने अब भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। लगातार चुनावों में मिली शिकस्त से उबरते हुए समाजवादी पार्टी ने अपना संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पोलिंग बूथ को चुनावी जंग का मजबूत मोर्चा बनाया है। अब उसी तर्ज पर समाजवादी पार्टी ने भी अपने पार्टी संगठन की व्यूहरचना शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी की नजर अब बूथ पर सपाई फौज तैनात करने को लेकर है।

सपा बनायेगी बूथ प्रभारी :

उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर के नए सपा अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय में की।  इस दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों संग मिलकर संगठन की चुनावी रणनीति तैयार की। इस बैठक में पूरा ध्यान बूथ पर केंद्रित करने का फैसला लिया गया है। बैठक में तय हुआ है कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जल्द बूथ कमेटियां बनायी जाएंगी। सपा की इस कमेटी में एक बूथ प्रभारी, एक पोलिंग स्टेशन इंचार्ज बनाया जाएगा। साथ ही एक बूथ पर दस नौजवान के फार्मूले पर काम किया जाएगा। भाजपा शासन में जनता को हो रही परेशानियों को सपा उठाएगी और अखिलेश सरकार की अच्छी योजनाओं की याद दिलाएगी।

 

ये भी पढ़ें : लखनऊ में नरेश अग्रवाल ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द, हंगामा

Related posts

पुलिस के मालखाने में चोरी, कहीं बड़ा घपला तो नहीं!

Sudhir Kumar
8 years ago

करेली में 3 लोगो की हत्या, एक ही परिवार के 3 लोगों का गला रेत कर हत्या, मो यूनुस, उनकी बेटी सलमा और 5 साल की आईना की हत्या हुई है.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

वीडियो: हरदोई में सरकारी अभिलेख खा रहे आवारा जानवर

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version