Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमरोहा: समाजवादी पार्टी ने घोषित की नयी जिला कार्यकारिणी

samajwadi party leader

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह लग गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं को पार्टी में पदाधिकारी बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन में बड़ा बदलाव करने का आदेश दिया है जिससे सभी लोग हैरान हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

सपा ने घोषित की कार्यकारिणी :

अमरोहा में मिशन 2019 के देखते हुए सपा नेतृत्व ने नयी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। यहाँ पर फिर से सुखवीर सिंह यादव को फिर से जिले की कमान दी गई है। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष और 9 सचिव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 30 लोगों को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसमें सुखवीर सिंह यादव जिलाध्यक्ष, आरिफ अख्तर महासचिव, महेश यादव, फारूक प्रधान और अलाउद्दीन सैफी उपाध्यक्ष, ओमदत्त गुर्जर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सर्वेश सैनी, मनोज त्यागी, विमल यादव, फहीम अहमद, विपिन कौशिक, इशरार हफीज, राजेंद्र चौधरी, राजपाल चौहान और जाहिद सैफी को सचिव मनोनीत किया गया है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ कैश वैन लूट और गनमैन की हत्या का आरोपी विनीत तिवारी गिरफ्तार

शामली: शराब पीने को लेकर कांवरियों के दो गुटों में भिड़ंत, एक कांवरिया की मौत

लखनऊ: राजनाथ सिंह कल करेंगे तीन फ्लाईओवर का शिलान्यास

Related posts

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- उन्नाव और कठुवा रेप काण्ड पर भाजपा पर साधा निशाना, कहा उन्नाव और कठुवा दोनों ही घटनायें बेहद शर्मनाक, दोनों ही राज्यों में भाजपा की है सरकारें, कठुवा की घटना से देश का सिर शर्म से झुक गया, उन्नाव मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर हुई आरोपी विधायक की गिरफ्तारी, भाजपा सरकार अपराधियों के दे रही संरक्षण, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब, दोनों मामलों आरोपी विधायक मंत्रियों का नहीं हुआ निष्कासन, भाजपा के अम्बेडकर जयन्ती मनाने पर बोले भाजपा पाप का कर रही है प्रायश्चित।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

482 डाक्टरों के तबादले की हो रही है तैयारी !

Vasundhra
8 years ago

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रमोद तिवारी का जन्मदिन

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version