Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोक सभा चुनाव के पहले सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में हुआ बड़ा बदलाव

pcs-mains 2017 akhilesh-yadav-attack bjp government

pcs-mains 2017 akhilesh-yadav-attack bjp government

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी में मंथन शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों को लेकर मंथन होना शुरू हो गया है। इस बीच लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव के बाद नए समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सपा संगठन में हुआ बदलाव :

समाजवादी शिक्षक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में डा. मानसिंह यादव को अध्यक्ष, डा. निर्भय सिंह गूजर तथा अंशू चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही डा. एस.पी.सिंह पटेल को महासचिव तथा डा. शशिकांत यादव कोषाध्यक्ष नामित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 12 सचिव और 34 सदस्य भी है। वहीँ अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में डा. सर्वेश अम्बेडकर को अध्यक्ष, तरूण रावत, प्रभू दयाल बाल्मीकि एवं रामदेव निडर उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र कुमार दिवाकर महासचिव, रामनरेश भारतीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस कार्यकारिणी में 12 सचिव एवं 30 सदस्य नामित हुए हैं।

2019 को लेकर हुआ बदलाव :

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में दया राम प्रजापति को अध्यक्ष, डा. मुन्ना अलवी, जयराम यादव एवं फिरासत हुसैन गामा उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा महासचिव व रमन कुमार गुर्जर कोषाध्यक्ष नामित हुए हैं। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 10 सचिव, 34 सदस्य और 50 विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी संगठन में ये बदलाव किया गया है।

Related posts

गुयाना के प्रधानमंत्री ‘ताज नगरी’ में, आम लोगों के लिए बंद रहेगा ताज!

Divyang Dixit
9 years ago

प्रभु राम ने 31 बाणों से 121 फीट ऊंचे ‘डर का रावण’ का दहन किया

Sudhir Kumar
7 years ago

वीडियोः विश्व जनसंख्या दिवस पर 5 करोड़ पौधे लगने का अधिकारियों ने यूं मनाया जश्न

Rupesh Rawat
9 years ago
Exit mobile version