Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोकसभा चुनावों के पहले सपा ने बदला अलीगढ़ जिलाध्यक्ष

akhilesh yadav make secret plan

akhilesh yadav make secret plan

समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हुए नगर निकाय चुनाव में भी सपा की हर हुई थी। अब 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस फैसले के बाद से समाजवादी पार्टी में कोहराम मच गया है। अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए ये फैसला किया है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी।

बदल गया सपा जिलाध्यक्ष :

समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ के शहर अध्यक्ष पद से अज्जू इश्हाक की जगह सैय्यद जावेद अजीज को नियुक्त किया है। सपा ने लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। शहर जिलाध्यक्ष को हटाकर अखिलेश यादव ने संदेश दे दिया है कि मेहनती नेता ही आगे बढ़ेंगे। अलीगढ़ के साथ ही मेरठ महानगर संगठन अध्यक्ष आदिल चौधरी को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष जावेद अजीज पिछले 25 साल से सपा से जुड़े है। वे नगर निकाय में दो बार नगर निगम के पार्षद भी रहे है। इसके अलावा 1998 मे ये शहर अध्यक्ष भे रह चुके हैं। अब देखना है कि संगठन में बदलाव का कितना फायदा लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मिलता है।

Related posts

हापुड़ में नाबालिग के हाथों में दिखी ईवीएम मशीन!

Mohammad Zahid
8 years ago

वाराणासी :खास किस्म के सीटी से बढ़ाया जा सकेगा ऑक्सीजन लेवल ।

Desk
4 years ago

आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने दिलाई शपथ- लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये

Desk
2 years ago
Exit mobile version