Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा पहुंची सपा की साइकिल यात्रा, दिखी सपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी

samajwadi party

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेता भले दावे करते हों कि पार्टी में सब ठीक है लेकिन गुटबाजी आये दिन सामने आ रही जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा समाजवादी पार्टी की ‘प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ’ साइकिल यात्रा के सोमवार को आगरा में पहुंचे पर दिखाई दिया। यहाँ पर भाजपा सरकार की वादाखिलाफी का सपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार-प्रसार किया गया। यात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सपा नेताओं की गुटबाजी साफ़ तौर पर दिखाई दी जिससे सपा की मुश्किलें बढ़ सकी हैं।

आगरा पहुंची साइकिल यात्रा :

गाजीपुर से दिल्ली तक निकली समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा आगरा पहुंची थी। रात्रि विश्राम के बाद साइकिल यात्रा को शहर भ्रमण के लिए फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय से राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

samajwadi party

इस दौरान फतेहाबाद रोड, माल रोड, एमजी रोड, होते हुए यह यात्रा सिकंदरा पहुंची। संक्दों सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान साइकिल चलाई।

सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में शहर में हर चौराहा पर साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव व महानगर महासचिव गौरव जैन भी अपनी टोली के साथ साइकिल से निकले।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]गाजीपुर से दिल्ली तक निकली साइकिल यात्रा आगरा पहुंची थी[/penci_blockquote]

साफ़ दिखाई दी गुटबाजी :

समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के दौरान भी सपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी नजर आई। यहाँ पर अधिकांश चौराहों पर जिला और महानगर इकाई टीमों ने थोड़ी दूर पर अलग-अलग स्वागत मंच बनाए थे। कई जगह पर तो आमने-सामने मंच बने थे। इससे दोनों के बीच टकराव की स्थिति बनी रही। खंदारी चौराहा पर अपने-अपने अध्यक्षों के नारे लगाने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने ही आ गए। सपा के बड़े नेताओं ने बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को मानस पुत्र घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Short News
7 years ago

शिवपाल यादव ने की ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात

Bharat Sharma
7 years ago

कन्यादान से बचने के 3 साल की बेटी का कत्ल, कलयुगी पिता गिरफ्तार

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version