Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गाजियाबाद: सपा मजदूर सभा की जिला व महानगर कार्यकारिणी हुई घोषित

Akhilesh Yadav says BJP relaunching sp govt projects

Akhilesh Yadav says BJP relaunching sp govt projects

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह लग गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं को पार्टी में पदाधिकारी बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन में बड़ा बदलाव करने का आदेश दिया है जिससे सभी लोग हैरान हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

सपा संगठन में हुआ बड़ा बदलाव :

गाजियाबाद जिले में सपा मजदूर सभा की जिला व महानगर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्तरां में प्रेस वार्ता कर बताया कि सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अजय खरखोदिया की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में नीरज शर्मा को जिला महासचिव, अनिल सिंह, जाहिद मुखिया, कुलदीप चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र यादव को जिला कोषाध्यक्ष व 12 सचिव बनाए गए हैं। मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष हरिओम शर्मा उर्फ बॉबी की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में किशन पाल यादव को महासचिव, रवीन्द्र प्रताप यादव, देवेंद्र तोमर, दीपक वर्मा को महानगर उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी को महानगर कोषाध्यक्ष व 11 सचिव बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

अमनमणि ने खुद को बताया मानसिक रोगी, लंदन में इलाज के लिए दी अर्जी

लखनऊ: शोहदे से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

लखनऊ: राजनाथ सिंह कल करेंगे तीन फ्लाईओवर का शिलान्यास

Related posts

आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने रोकी ट्रेन!

Kamal Tiwari
8 years ago

अखिलेश की जनसभा में महिलाओं के बीच घुसे लड़के, महिला पुलिस ने खदेड़ा!

Mohammad Zahid
8 years ago

सीएम योगी आदित्नाथ का बयान, भारत महज एक ज़मीन का टुकड़ा नहीं है, भारत का इतिहास बहुत पुराना है, हमारा भाव इसे ज़मीन का टुकड़ा नहीं मानता, भाषा इस संवाद का माध्यम है, कुछ इतिहासकारों ने कहा कि भारत एक राष्ट्र नहीं रहा, 1920 के बाद ऐसा सुनने को मिला विभाजन तक, भारत हमेशा से ही प्राचीन समय से एक राष्ट्र रहा है।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version