Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रोडवेज बसों पर चढ़ा भगवा रंग, इस रूट पर हो रहीं संचालित

saffron-color-roadways-buses-in-agra-fort-depot

saffron-color-roadways-buses-in-agra-fort-depot

परिवहन निगम के आगरा के बेड़े में भगवा रंग ( Saffron Color Roadways ) की बसें शामिल हो गई हैं। इनमें आठ बसें सीएनजी और अन्य डीजल की हैं। इनमें से तीन बसें आगरा से अलीगढ़ के रूट पर संचालित की जा रही हैं। जल्द ही अन्य रूटों पर भगवा रंग की ये बसें दौड़ती नजर आएंगी।

सरकार बदलने के साथ ही रोडवेज बसों का रंगरूप भी बदल गया है। सपा सरकार में जहां लोहिया बसों को सपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। वहीं भाजपा सरकार ने भी परिवहन निगम की बसों का रंग बदलने की शुरुआत कर दी है।

हाल ही में आगरा फोर्ट डिपो में आई सीएनजी चालित तीन बसें भगवा रंग ( Saffron Color Roadways ) की हैं। इन्हें सामान्य यात्री किराये के साथ आगरा से अलीगढ़ के रूट पर संचालित किया जा रहा है। आगरा में डीजल चालित अन्य भगवा रंग की बसें भी आ गई हैं।

इनका संचालन भी विभिन्न रूटों पर किया जाना है। इन बसों को भी पूरी तरह भगवा रंग ( Saffron Color Roadways )  में रंगा गया है। आगरा फोर्ट डिपो के एआरएम बीके लोहानी ने बताया कि नई बसों का संचालन अलीगढ़ रूट पर किया जा रहा है। अन्य रूटों पर डीजल से चालित नई बसें संचालित होंगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Uttar Pradesh News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”date”]

Related posts

वन रेंज अधिकारी पर ग्रामीण ने लगाया गाड़ी से कुचलकर जान से मारने का आरोप, अधिकारी के विरुद्ध थाने ने दी तहरीर, पुलिस ने ककरहा रेंज अधिकारी महेंद्र मौर्या के विरुद्ध मुकदमा किया दर्ज, पीड़ित ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती, रेंजर ने आरोपों से किया इनकार, वन माफियाओं पर लगाम लगाने पर आरोपों की कही बात, थाना मोतीपुर में दर्ज हुई एफआईआर।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सहारनपुर- ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे

kumar Rahul
7 years ago

कानपुर के लोगों ने अपनी मेहनत से शहर को ‘मैनचेस्टर ऑफ़ द ईस्ट’ का दर्जा दिया:पीएम मोदी

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version