Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवारों को दी 45,000 रुपए की आर्थिक मदद

Financial help given to victims families by MLA Romi Sahni

विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवारों को दी 45,000 रुपए की आर्थिक मदद

लखीमपुर खीरी।  पलिया ब्लाक के ग्राम निषादनगर घोला में बिजली करंट लगने से नौजवान युवक पृथ्वीपाल पुत्र पारसनाथ की मौत हो गई। यह जानकारी जैसे विधायक रोमी साहनी तक पहुँची। विधायक जी तत्काल मृतक के परिवार के पास पहुँचे। तो मृतक पृथ्वीपाल के घर पर कोहराम मच हुआ था। विधायक जी को देख मृतक पृथ्वीपाल की मां मालती देवी और तेज रोने लगी। विधायक जी ने मृतक की माँ के आँशु पोछने के बाद 20,000 (बीस हजार) रुपए की आर्थिक सहायता दी और आगे भी मदद करने का भरोसा दिलाया और पुलिस को उचित कार्यवाही करने का आदेश भी दिया और इसके बाद विधायक रोमी साहनी विजुआ ब्लॉक के गांव सिसैया टांडा पहुंचे।

आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी नौजवान युवक की मौत

जहाँ पर आकाशीय बिजली गिरने से नौजवान युवक गुरदीप सिंह उर्फ गब्बर सिंह की मृत्यु हो गई थी और एक युवक घायल हो गया। वहां विधायक रोमी साहनी ने पहुंच कर मृतक की पत्नी को 20,000 (बीस हजार) रुपए की तत्काल आर्थिक मदद दी और आगे भी मदद कर भरोसा दिलाया। उसके बाद विधायक जी ग्राम सिसैया टांडा में महेंद्र सिंह पुत्र कोमल सिंह आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए है। विधायक जी ने 5,000 (पांच हजार) रुपये की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद का भरोसा दिलाया और उत्तर प्रदेश सरकार को देवी आपदा के अंतर्गत मिलने वाली सहायता के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख कर सहायता का अनुरोध किया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

बुलंदशहर में रेल मंत्री ने देश के पहले ‘सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम’ का किया उद्घाटन!

Divyang Dixit
9 years ago

सरकारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की नयी स्कीम के अंतर्गत अब नहीं मिलेगा आपको राशन कार्ड से राशन!

Ashutosh Srivastava
9 years ago

बुकलेट में POK को भारत का हिस्सा बताकर फंसी यूपी कांग्रेस!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version