Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गठबंधन में आज समा सकता है आरएलडी, सपा दे सकती है अपने कोटे से और सीटें

RLD can be held today in coalition, SP can give seats to its quota

RLD can be held today in coalition, SP can give seats to its quota

गठबंधन में आज समा सकता है आरएलडी, सपा दे सकती है अपने कोटे से और सीटें

सपा बसपा गठबंधन में आज राष्ट्रीय लोक दल (RLD) भी हो सकता है। इसी के चलते पहले सपा अध्यक्ष बैठक हेतु दिल्ली जा रहे थे पर अचानक से हुए स्थगित हो गई अब जिसके लिए RLD नेता जयंत दिल्ली से लखनऊ आ रहे है। शामिल लोकसभा चुनाव से पहले सपा और बीएसपी के गठबंधन के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में नया मोड़ आ गया है। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को लेकर चल रहे कयासों के बीच अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि चौधरी अजित सिंह की पार्टी (आरएलडी) एसपी-बीएसपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस सिलसिले में सीट शेयर का फॉर्म्युला भी तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वेस्ट यूपी में आरएलडी की अहमियत को देखते हुए अखिलेश एसपी- बीएसपी गठबंधन में उसे भी शामिल करने के पक्ष में हैं।

सीट शेयर का फॉर्म्युला भी तय

इस बीच जयंत चौधरी दिल्ली से सवा नौ बजे की फ्लाइट से लखनऊ के लिए रवाना हुए। आरएलडी सूत्रों के मुताबिक जयंत लखनऊ में एसपी चीफ अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। आरएलडी से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक पार्टी को गठबंधन में चार सीटें मिलना लगभग तय है। एसपी गठबंधन के तहत बागपत, मुजफ्फरनगर मथुरा और हाथरस की सीट आरएलडी को देने के पक्ष में है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

पूर्व सांसद चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लॉ छात्रा कोर्ट में इन आरोपों से मुकरी।

Desk
5 years ago

भाजपा नेता बना रहे हैं स्वास्थ्य अधिकारियों पर ट्रांसफर के लिए दबाव!

Kamal Tiwari
8 years ago

BJP कार्यकर्ताओं ने टोलकर्मियों पर जमकर बरसाये लाठी डंडे

kumar Rahul
8 years ago
Exit mobile version