Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा है भाजपा का दलाल- राम गोपाल यादव

ram gopal yadav statement

ram gopal yadav statement

2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही समाजवादी पार्टी ने अपने गढ़ फिरोजाबाद से अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। सपा के प्रचार की कमान जिले में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने संभाली हुई है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कुतकपुर जारखी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। इस दौरान उन्होंने शिवपाल यादव के सेक्यूलर मोर्चा को भी आड़े हाथों लिया।

भाजपा सरकारों पर साधा निशाना :

सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए धन आवंटित नहीं कर रही परंतु समीक्षा बैठक प्रतिदिन की जा रही हैं। जनता को इस सरकार से निराशा हाथ लगी है। इससे पूर्व सांसद निधि से नवनिर्मित परिक्रमा मार्ग के उद्घाटन के दौरान प्रो. यादव कुतकपुर जारखी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधान रामवीर सिंह यादव एवं प्रधान उमेश यादव द्वारा आयोजित जनसभा में को संबोधित किया। इस दौरान मौजूद एमएलसी डॉ. असीम यादव ने कहा कि जनपद में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह सभी कार्य सांसद अक्षय यादव की देन है।

सेक्युलर मोर्चे को बताया दलाल :

जनसभा के दौरान राम गोपाल यादव ने शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये सेक्युलर मोर्चा असल में भाजपा का दलाल है। इसके पहले जिले में आने पर सपाइयों द्वारा प्रोफेसर रामगोपाल यादव का नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर स्वागत किया गया। गढ़ी जाफर पर प्रधान उमेश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान महाराज सिंह धनगर, विजय आर्या, अशोक यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, अलिकेश सविता, दीपक बघेल, ओमप्रकाश दिवाकर, सत्यवीर यादव, मनीष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सगर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

अवैध खनन में ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच गोलीबारी

Short News
7 years ago

IAS pre exam 2017: अधिकारियों ने बनाई रणनीति!

Sudhir Kumar
8 years ago

बेहतर बिजली व्यवस्था से हताश अखिलेश गुमराह करने वाले बयान दे रहे: BJP प्रवक्ता

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version