समाजवादी पार्टी में चाचा-भतीजे में शुरू हुए विवाद से विपक्षियों पार्टियों को सपा पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है। विपक्षी पार्टियां दावा करने में लगी है कि सपा के आपसी रार से उन्हें फायदा मिलने वाला है। सपा की रार को भुनाने में इस समय बसपा सबसे आगे चल रही है।
सपा में दो फाड़ तय :
- बलरामपुर में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने रामअचल राजभर ने सपा पर जमकर निशाना साधा।
- उन्होंने सपा में सीएम अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच टिकट बटवारे को लेकर उठे ताजा विवाद को मुद्दा बनाया।
- रामअचल राजभर ने कहा, सपा की रार का फायदा चुनाव में बसपा को मिलना तय है।
- वहीं चुनाव के बाद सपा के दो फाड़ भी हो जाएंगे।
- उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और भाजपा एक दूसरे के पूरक है।
मायावती का सपा पर हमला :
- इससे पहले मायावती ने भी सपा पर हमला किया।
- उन्होंने कहा सपा और कांग्रेस के गठबंधन की ख़बरें आने लगी हैं।
- दोनों पार्टियों के गठबंधन पर अंतिम मुहर बीजेपी लगाएगी।
- सपा और कांग्रेस बीजेपी के इशारे पर गठबंधन करेंगी ताकि बसपा को रोका जा सके।
- सपा के मुखिया खुद आगे आकर गठबंधन की बात करते रहे हैं।
- कांग्रेस के सहारे सपा सरकार बनाना चाहती है।
- प्रदेश की सत्ता में सपा अब दोबारा वापस नही आएगी।
- परिवार की लड़ाई के बहाने सपा सरकार की कमियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।
- सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन कर हार का ठीकरा उस पर फोड़ने की कोशिश में है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh met mulayam
#akhilesh shivpal clash
#Akhilesh Yadav
#BSP state president
#BSP state president ram achal rajbhar
#cabinet minister shivpal
#great alliance
#mayawati attacks mulayam singh
#Mulayam Singh
#samajwadi party clash
#shivpal met mulayam
#shivpal yadav
#SP Congress alliance
#कांग्रेस गठबंधन
#गठबंधन
#बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने रामअचल राजभ
#मायावती
#सपा