उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने योग किया।


भीगते हुए किया आधे घंटे तक योग:
- सूबे की राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में योग किया।
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहाँ बारिश में भीगते हुए करीब आधे घंटे तक योग किया।
- गौरतलब है कि, राजधानी में सुबह के वक़्त से तेज बारिश हो रही है।
- इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि, योग का आधार पूरी तरह से मानवीय है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, योग किसी धर्म का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और मन की शांति का माध्यम है।
- विदेशों में योग की लोकप्रियता पर उन्होंने कहा कि, अमेरिका में योग करने वालों की संख्या करीब 2 से 2.5 करोड़ है।
- देर रात से हो रही बारिश के बावजूद लोगों की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि, आज के कार्यक्रम ने यह बता दिया की विपरीत परिस्थितियों में भी देश एक हो सकता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि, मोदी ने एक बड़ी पहल करके योग को विश्वस्तर पर पहुँचाया है।
- पिछले साल के आयोजन पर उन्होंने कहा कि, 2015 में करीब 199 देशों में योग दिवस मनाया गया था।
- इसमें ईसाई देश भी थे इसलिए योग को किसी मजहब से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए।
- उन्होंने योग करने वालों और योग का प्रचार करने वालों से कहा कि, वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार