Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जौनपुर: राहुल त्रिपाठी बने सपा जिला प्रवक्ता, समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया

sp spokesperson

sp spokesperson

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा पार्टी संगठन में बदलाव करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल के जौनपुर जिले में संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है।

सपा संगठन में हुआ बदलाव :

जौनपुर में समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। सपा जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्हें नियुक्त किया है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि जनपद समेत सभी शुभचिंतकों का आभार और धन्यवाद देता हूँ और पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका बखूबी निर्वहन होगा। उन्होनें बताया कि गरीब, कमजोर और शोषितों की आवाज वे शुरु से उठाते रहें है। उनके मनोनयन पर जिला के सपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। सपा युवा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए को जिला अध्यक्ष का आभार जताया है।

अखिलेश बना रहे रणनीति :

समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनावों में जीत दिलाने का अखिलेश यादव पर ख़ासा दबाव है। यही कारण है कि वे खुद भी इस बार कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव बदायूं से और अक्षय यादव फिरोजाबाद से लोकसभा मैदान में होंगे। साथ ही राम गोपाल यादव के भी संभल से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं हालाँकि इसकी कोई अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

शिवपाल यादव पहुंचे मुलायम के आवास पर, जायेंगे चुनाव आयोग!

Kamal Tiwari
9 years ago

EXCLUSIVE: भाजपा नेता सरोजनी अग्रवाल पर धोखाधड़ी का आरोप

Shivani Awasthi
7 years ago

जौनपुर:स्वाइन फ्लू से एक युवक की मौत

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version