उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की किसान यात्रा देवरिया से शुरू होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुँच चुकी है।
बुधवार को सहरानपुर पहुंची किसान यात्रा:
- यूपी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान यात्रा निकाल रहे हैं।
- जिसके तहत उनकी यात्रा बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुँच चुकी है।
- अपनी 94 किमी की यात्रा के दौरान राहुल गाँधी करीब 5 सभाएं और 1 खाट सभा करेंगे।
राहुल गाँधी के सहारनपुर में कार्यक्रम:
- राहुल गाँधी अपनी किसान यात्रा लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मिशन पर हैं।
- जिसके तहत बुधवार को वो सहारनपुर में होंगे।
- इस दौरान राहुल करीब सभाएं और 1 खाट सभा को संबोधित करेंगे।
- राहुल सुबह 11 बजे सहारनपुर के बौद्ध विहार में विपश्यना केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
- जिसके बाद दोपहर करीब 12.15 बजे राहुल बेहट आनंदबाग ग्राउंड में सभा करेंगे।
- इसके बाद राहुल गाँधी 1.45 बजे गगलहेड़ी के पशुमंडी पैठ में खाट सभा को संबोधित करेंगे।
- करीब 3 बजे राहुल गाँधी नागल स्टैंड पर सभा करेंगे।
- उसके बाद दारुल उलूम देवबंद में भी राहुल गाँधी मीटिंग करेंगे।
- राहुल गाँधी मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचे थे।
- जिसके बाद राहुल ने मुरादाबाद, शामली में सभाएं और खाट सभा की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार