Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जनअधिकार पार्टी ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी

Public Rights Party Announces Lok Sabha Candidate

Public Rights Party Announces Lok Sabha Candidate

जनअधिकार पार्टी ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी

कांग्रेज़ के गढ़ में सबसे पहले जन अधिकार पार्टी ने ठोंकी ताल

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जन अधिकार पार्टी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार कर ताल ठोक दी है। एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी के जिला अध्यक्ष ने विमल मौर्य को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की। आपको बता दे कि की बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी है।

पिछड़ा वर्ग देगा बड़ा सहयोग : जिलाध्यक्ष

मीडिया से रूबरू होकर पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि पिछड़े वर्ग का कोई भी ध्यान नही देता रायबरेली में कभी भी पिछड़े वर्ग का कोई भी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में चुनावी मैदान में नही उतारा गया जबकि सबसे ज्यादा वोट बैंक पिछड़े वर्ग का ही है। वही घोषित हुए लोकसभा प्रत्यशी की माने तो पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उनका बखूबी पालन करेंगे साथ उन्होंने बताया कि रायबरेली की जनता को हमेशा से गुमराह किया जाता रहा है अब उनके मैदान में आने से कुछ परिवर्तन जरूर होगा।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

समाजसेवी संस्था ने जुर्माना जमा कर जेल से रिहा कराये बंदी

Desk
2 years ago

देखें तस्वीरें: सीएम अखिलेश ने किया पतंजलि फ़ूड पार्क का शिलान्यास!

Divyang Dixit
9 years ago

प्रतापगढ़: मुहर्रम पर प्रशासन की रोक के बाद आज उदय प्रताप सिंह ने कराया भंडारा

Shashank
7 years ago
Exit mobile version