Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पहले पीएम मोदी लगवाएं कोविड टीका फिर हम लगवाएंगे – तेज प्रताप यादव

पहले पीएम मोदी लगवाएं कोविड टीका फिर हम लगवाएंगे – तेज प्रताप यादव

पहले पीएम मोदी लगवाएं कोविड टीका फिर हम लगवाएंगे - तेज प्रताप

मथुरा-

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद अब बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी बड़ा बयान दिया है। धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने जहां नगर के विभिन्न मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं रंगजी मंदिर के समीप श्रंगार की दुकान से ठाकुरजी की मूर्तियां और पोशाक खरीदीं। इसके साथ ही पत्रकारों से मुखातिब हुए तेज प्रताप ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर उन्हें ऊर्जा मिलती है। इसीलिए वह अक्सर ब्रज भ्रमण के लिए आते रहते हैं। कोविड-19 वैक्सीन के सवाल पर उन्होंने कहा की पहले पीएम मोदी टीका लगवाएं। फिर वह भी वैक्सीन लगवा लेंगे। साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए।

Related posts

नदी किनारे से सिर कटी लाश मिली

Short News
7 years ago

रेलवे बोर्ड 4 महिने के अन्दर मृतक आश्रितों को दे नौकरी- हाई कोर्ट।

Rupesh Rawat
9 years ago

पहले आम लोग बैंक जाते थे अब बैंक आम लोगों के घर जाएगा: सीएम योगी

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version