Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

ऐशबाग में भारतीय नव वर्ष महोत्सव चैती मेला-2018 का आयोजन

Organizing Chaiti Mela in Aishbagh on Hindu New Year 2018

Organizing Chaiti Mela in Aishbagh on Hindu New Year 2018

तुलसी शोध संस्थान उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में श्रीराम लीला ग्राउण्ड ऐशबाग में 18 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित दस दिवसीय भारतीय नव वर्ष महोत्सव चैती मेला-2018 में विविध सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस बात की जानकारी श्रीराम लीला समिति के सचिव पं0 आदित्य द्विवेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि 18 मार्च को भारतीय नव वर्ष महोत्सव चैती मेला-2018 का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह का शुभारम्भ सायं 4 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ से होगा। इसके बाद संस्कृति कारवां के कलाकारों नेहा एवं साथी कलाकारों द्वारा अवध की होली, जया श्रीवास्तव का गायन और इंस्टिट्यूट आॅफ प्रोफेशनल स्टडीज द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।
19 मार्च को श्रुति एवं यशी का स्तुति नृत्य, संस्कृति कारवां के कलाकारों वर्षा एवं साथी कलाकारों द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य, स्वाति साहू द्वारा भारत के विभिन्न नृत्य, पुनीत मित्तल के नृत्य निर्देशन में जरा याद करो कुर्बानी नृत्य नाटिका और जुगल नामदेव द्वारा बुन्देली लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।

या भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मेट्रो मैन श्रीधरन

पं0 आदित्य द्विवेदी ने बताया कि 20 मार्च को विभू इंस्टट्यिूट द्वारा स्तुति नृत्य, संस्कृति कारवां के कलाकारों भरत मेहता एवं साथी कलाकारों द्वारा पंजाबी लोकनृत्य, अभिषेक श्रीवास्तव का गायन, दीपक महाराज का कथक नृत्य, शीतला शर्मा का फरवाही नृत्य होगा। 21 मार्च को विभू बाजपेयी और शम्शुर्रहमान का भरतनाट्यम नृत्य, संस्कृति कारवां के कलाकारों दीपा एवं साथी कलाकारों का गुजराती लोकनृत्य, अनूप जलोटा का भजन गायन, 22 मार्च को स्वाति साहू का स्तुति नृत्य, प्रियंका सिंह का कथक, अनीता सिंह का सुफियाना गायन, निधि श्रीवास्तव का सूफी नृत्य और रंजना अग्रहरी का गायन होगा।

श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 23 मार्च को विभू इंस्टिट्यूट आॅफ परफार्मिंग आट्र्स द्वारा स्तुति नृत्य, साक्षी एवं साथी कलाकारों द्वारा हरियाणवी लोकनृत्य, रमा कान्त शुक्ल के निर्देशन में शोषित नारी का प्रतिशोध नाटिका, संजोली पाण्डेय का लोक गायन और भास्कर गु्रप द्वारा छत्रपति शिवाजी नाटक का मंचन किया जायेगा। 24 मार्च को विभू इंस्टिट्यूट आॅफ परफार्मिंग आट्र्स द्वारा स्तुति नृत्य, संस्कृति कारवां के कलाकारों द्वारा कजरी और होली नृत्य, दुर्गेश मिश्र का कलारिपयट्टू, विभू बाजपेयी व साथी कलाकारों द्वारा विभिन्न अलंकारों पर आधारित नृत्य नाटिका, भायकर गु्रप द्वारा एकदन्ताय गणेश व नवदुर्गा नृत्य नाटिका का मंचन होगा।

या भी पढ़ेंः NBCC करेगा गोमती नगर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण

हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 25 मार्च को स्वाति साहू द्वारा राम नवमी नृत्य नाटिका, नितीश एवं शोभित द्वारा वाद्य युगलबन्दी, भास्कर गु्रप द्वारा नाटक समुद्र मंथन का मंचन, वंदना सिं की बृज की होली, 26 मार्च को प्रियंका सिंह का स्तुति नृत्य, विकास एवं साथी कलाकारों द्वारा कथक नृत्य, भास्कर गु्रप द्वारा भस्म आरती, कवि सम्मेलन और 27 मार्चो अंकिता सिंह कास थक, भास्कर गु्रप द्वारा रूकमणि विवाह नाटक, मयंक रंजन के निर्देशन में नौशाद के गीतों पर आधारित प्रस्तुति और चैती महोत्सव में आमंत्रित सभी कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुतियां होंगी।

Related posts

गोरखपुर : शिक्षक ने गुरु शिष्या की परंपरा को कलंकित किया

Desk
6 years ago

कानपुर आईआईटी छात्रावास में बीटेक की छात्रा से रेप

Sudhir Kumar
7 years ago

श्रावस्ती: पुलिस अधीक्षक ने किया इकौना थाना का औचक निरीक्षण

Shani Mishra
7 years ago
Exit mobile version