Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के पोस्टर वार में शामिल हुए बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार बने अर्जुन!

nitish kumar

जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में विभिन्न पार्टियों के बीच जारी पोस्टर वार के बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतिश कुमार का एक विवादित पोस्टर सामने आया है।

गोरखपुर में भाजपा का एक और विवादित पोस्टर आया सामने, भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को बताया नायक!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वाराणसी में होने वाली रैली से पहले जेडीयू कार्यकर्ताओं ने शहर में विवादित पोस्टर लगायें हैं जिसमें नीतीश कुमार को अर्जुन और शरद यादव को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया गया है।

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से दिल्ली में पोस्टर वॉर छेड़ दिया है।

पोस्टर में लिखा गया है कि लोगों से झूठे वादे करने वाले देश में सांप्रदायिकता का माहौल बना रहें हैं। सांप्रदायिकता फैलाने वालों और यूपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कुमार ने शंखनाद किया है।

देखियेः अब पोस्टर जंग में सामने आया कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विवादित पोस्टर!

नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पिंडरी स्थित नेशनल इंटर कालेज में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। नीतीश कुमार का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता और नेता पहुंच चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष का ‘विवादित पोस्टर’ बनवाने वाले रुपेश को, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता!

Related posts

गाँधी जयंती पर ज़िला प्रशासन के आदेशों की उड़ी धज्जियां

Mohammad Zahid
9 years ago

Hardoi : अल्पसंख्यक सवर्ण चेतना सभा ने ईद न मनाने का लिया निर्णय,नही मनाएंगे ईद,मोहल्ले में लगाया बोर्ड

Desk Reporter
5 years ago

भाजपा, सपा-कांग्रेस को वोट की चोट देगें 8 लाख आरक्षण समर्थक!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version