Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूर्व BSP सासंद और भाजपा नेता नरेंद्र कश्यप को हुई साढ़े 3 वर्ष की जेल

narendra kashyap

narendra kashyap

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में तैयारियां शुरू कर दी है। यूपी में पिछली बार भाजपा को 80 में 70से ज्यादा सीटें मिली थी। इस बार भाजपा 80 में 80 सीटों को जीतने की तैयारी कर रही है। अगर इस बीच भाजपा को उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा झटका लगा है। यूपी में भाजपा के एक बड़े नेता को अदालत ने 3.5 सालों के लिए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस खबर के बाद से पूरी भाजपा में हड़कंप मच गया है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

पूर्व सांसद को हुई जेल :

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप और उनकी पत्नी देवेन्दरी देवी को गाजियाबाद की स्थानीय अदालत ने अपनी पुत्रवधू को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में साढ़े 3 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। मामले में सरकारी वकील लोकेश कुमार ने बताया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेन्द्र कश्यप, पत्नी देवेन्दरी और बेटे सागर को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शशिभूषण पांडेय ने दहेज मामले में मौत का दोषी पाया था। इसके बाद अदालत ने पूर्व सांसद और उनकी पत्नी पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना लगाते हुए 3.5 साल की सजा सुना दी है।

भाजपा में हुए थे शामिल :

बसपा ने अपने नेता पर पुत्रवधू की हत्या का आरोप लगने के बाद नरेंद्र कश्यप को बाहर कर दिया था। इसके बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उनके लिए पैरवी की और खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी में शामिल कराया था। बीएसपी में रहते हुए नरेंद्र ने कश्यप-निशाद के साथ ही 17 जातियों के बीच अपना बड़ा कद बनाया। इसके अलावा वे बसपा में राष्ट्रीय महासचिव, 3 बार एमएलसी और राज्यसभा सांसद बने थे। गाजियाबाद में रामलीला ग्राउंड पर उन्होंने कश्यप जयंती पर 17 जातियों का सम्मेलन किया जिसमें तत्कालीन केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शामिल हुए थे। कश्यप के वकील ने बताया कि अभी उनके पास हाई कोर्ट जाने का मौका है।

 

ये भी पढ़ें : वीडियो: इसी तिरंगा यात्रा के लिए चन्दन को मारी गई थी गोली

Related posts

तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में दो की मौत

Sudhir Kumar
6 years ago

मुख्य अभियंता कार्यालय पर 24 से आंदोलन

Sudhir Kumar
8 years ago

उत्तरप्रदेश : रेलमंत्रालय ने जारी की ‘पिंक बुक’, जानिये क्या है ख़ास!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version